"कुल (जीवविज्ञान)": अवतरणों में अंतर

छो 2409:4051:197:71D6:0:0:176D:C8A0 द्वारा किये गये 1 सम्पादन पूर्ववत किये। (बर्बरता)। (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Biological classification devnagri.png|thumb|200px|कुल [[जीववैज्ञानिक वर्गीकरण]] की एक श्रेणी है और एक कुल में कई प्राणी [[वंश (जीवविज्ञान)|वंश]] आते हैं]]
'''कुल''' (<small>[[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: family, फ़ैमिली; [[लातिनीलातिन भाषा|लातिनी]]: familia, फ़ामिलिया</small>) [[जीववैज्ञानिक वर्गीकरण]] में प्राणियों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक कुल में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के [[वंश (जीवविज्ञान)|वंश]] आते हैं। ध्यान दें कि हर प्राणी वंश में बहुत-सी भिन्न प्राणियों की जातियाँ सम्मिलित होती हैं।<ref name="ref77buhaj">[http://books.google.com/books?id=M8nt10bkovIC&pg=PA68 The Evolution and Extinction of the Dinosaurs], David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp. 68, Cambridge University Press, 2005, ISBN 978-0-521-81172-9, ''... Biological classification ... The categories that he established - now a memorized mantra - are (in order of decreasing size), kingdom, phylum, class, order family, genus, species ...''</ref>
 
== लातिनी भाषा में नाम ==
कुलों के नाम अधिकतर [[लातिन भाषा|लातिनी भाषा]] में होते हैं क्योंकि जीववैज्ञानिक वर्गीकरण की प्रथा १७वीं और १८वीं सदियों में [[यूरोप]] में शुरू हुई थी और उस समय वहाँ लातिनी ज्ञान की भाषा मानी जाती थी। यह रिवायत अभी तक चलती आई है। आधुनिक काल में इस्तेमाल होने वाली वर्गीकरण व्यवस्था १८वीं शताब्दी में [[कार्ल लीनियस]] नामक [[स्वीडन|स्वीडी]] वैज्ञानिक ने की थी।
 
== उदाहरण ==
* [[होमो सेपियन्स|मानव]] एक [[जाति (जीवविज्ञान)|जीववैज्ञानिक जाति]] है जिसका वैज्ञानिक नाम 'होमो सेपियन्ज़' (<small>Homo sapiens</small>) है
* होमो (<small>Homo</small>) एक [[वंश (जीवविज्ञान)|जीववैज्ञानिक वंश]] है जिसमें मानव और मानव से मिलती-जुलती [[निअंडरथल मानव]] जैसी कई और जातियाँ थीं - आधुनिक काल में मानवों को छोड़कर इस वंश की अन्य सभी जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं
* [[मानवनुमा|होमिनिडाए]] (<small>Hominidae</small>), जिसे हिन्दी में 'मानवनुमा' कह सकते हैं, एक [[कुल (जीवविज्ञान)|जीववैज्ञानिक कुल]] है जिसमें [[होमो सेपियन्स|मनुष्य]], [[चिंपैंजी|चिम्पान्ज़ी]], [[गोरिल्ला]] और [[ओरंगउटान|ओरन्गउटान]] जैसे सभी बड़े अकार वाले वानर [[वंश (जीवविज्ञान)|वंश]] आते हैं
* [[नरवानर गण|प्राइमेट]] (<small>Primate</small>), जिसे हिन्दी में 'नरवानर' कह सकते हैं, एक [[गण (जीवविज्ञान)|जीववैज्ञानिक गण]] है जिसमें मानव और सारे मानवनुमा [[कपियोंकपि]]यों के अलावा, सभी बन्दर, लीमर, तारसियर जैसे सदस्यों वाले सभी कुल आते हैं
* [[स्तनधारी]] (<small>Mammalia, मैमेलिया</small>) एक [[वर्ग (जीवविज्ञान)|जीववैज्ञानिक वर्ग]] है जिसमें स्तनधारी जानवरों वाले सभी गण आते हैं - यानी इस वर्ग में मनुष्य, [[भेड़िया|भेड़िये]], [[ह्वेल|व्हेल]], [[चूहा|चूहे]], [[घोड़ा|घोड़े]] और [[कुत्ता|कुत्ते]] सभी सम्मिलित हैं
* [[रज्जुकी|कोरडेटाए]] (<small>Chordatae</small>), जिसे हिन्दी में 'रज्जुकी' कहते हैं, एक [[संघ (जीवविज्ञान)|जीववैज्ञानिक संघ]] है जिसमें वे सभी वर्ग आते हैं जिनके सदस्य जानवरों के पास रीढ़ की हड्डी होती है - इसमें मनुष्य, [[गिरगिट]], [[मेंढक]], [[मछली]], वग़ैराह शामिल हैं
* [[जंतुप्राणी|ऐनीमेलिया]] (<small>Animalia</small>), जिसे हिन्दी में 'जंतु' कहा जा सकता है, एक [[जगत (जीवविज्ञान)|जीववैज्ञानिक जगत]] है जिसमें सभी जंतुओं वाले संघ आते हैं, लेकिन पौधे, इत्यादि नहीं आते - इसमें [[होमो सेपियन्स|मनुष्य]], [[मकड़ी]], ओक्टोपस वग़ैराह सभी प्राणी शामिल हैं
 
== इन्हें भी देखें ==