"कोशिका": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 3:
'''कोशिका''' (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं।
 
'कोशिका' का अंग्रेजी शब्द ''सेल'' (''Cell'') [[लातिन भाषा|लैटिन भाषा]] के 'शेलुला' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ 'एक छोटा कमरा' है। कुछ सजीव जैसे [[जीवाणु|जीवाणुओं]] के शरीर एक ही कोशिका से बने होते हैं, उन्हें एककोशकीय जीव कहते हैं जबकि कुछ सजीव जैसे [[होमो सेपियन्स|मनुष्य]] का शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है उन्हें बहुकोशकीय सजीव कहते हैं। कोशिका की खोज [[रॉबर्ट हुक|रॉबर्ट हूक]] ने [[१६६५]] ई० में किया।<ref name="Hooke">"<cite>... I could exceedingly plainly perceive it to be all perforated and porous, much like a Honey-comb, but that the pores of it were not regular [..] these pores, or cells, [..] were indeed the first microscopical pores I ever saw, and perhaps, that were ever seen, for I had not met with any Writer or Person, that had made any mention of them before this. . .</cite>" – Hooke describing his observations on a thin slice of cork. [http://www.ucmp.berkeley.edu/history/hooke.html Robert Hooke]</ref> [[१८३९]] ई० में श्लाइडेन तथा श्वान ने [[कोशिका सिद्धान्त]] प्रस्तुत किया जिसके अनुसार सभी सजीवों का शरीर एक या एकाधिक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है तथा सभी कोशिकाओं की उत्पत्ति पहले से उपस्थित किसी कोशिका से ही होती है।
 
सजीवों की सभी जैविक क्रियाएँ कोशिकाओं के भीतर होती हैं। कोशिकाओं के भीतर ही आवश्यक [[अनुवांशिकता|आनुवांशिक सूचनाएँ]] होती हैं जिनसे कोशिका के कार्यों का नियंत्रण होता है तथा सूचनाएँ अगली पीढ़ी की कोशिकाओं में स्थानान्तरित होती हैं।<ref>{{cite book
पंक्ति 22:
}}</ref>
 
कोशिकाओं का विधिवत अध्ययन [[कोशिका विज्ञान]] (Cytology) या '[[कोशिका विज्ञान|कोशिका जैविकी]]' (Cell Biology) कहलाता है।
 
== आविष्कार एवं अनुसंधान का इतिहास ==
पंक्ति 52:
कोशिकाएँ दो प्रकार की होती हैं,
* [[प्रोकैरियोटिक कोशिका]] (prokaryotic cells) तथा
* [[सुकेन्द्रिक|यूकैरियोटिक कोशिका]] (eukaryotic cell)
प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ प्रायः स्वतंत्र होती हैं जबकि यूकैरियोटिक कोशिकाएँ, बहुकोशीय प्राणियों में पायी जाती हैं। प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोई स्पष्ट [[कोशिका केन्द्रक|केन्द्रक]] नहीं होता है। इनमें पाए जाने वाले अल्पविकसित केन्द्रक को केंद्रकाभ कहते है जो कोशिका द्रव में बिखरे होते हैं। इस प्रकार की कोशिका जीवाणु तथा नीली हरी शैवाल में पायी जाती है। सभी उच्च श्रेणी के पौधों और जन्तुओं में यूकैरियोटिक प्रकार की कोशिका पाई जाती है। सभी यूकैरियोटिक कोशिकाओ में संगठित [[कोशिका केन्द्रक|केन्द्रक]] पाया जाता है जो एक आवरण से ढका होता है।
 
== कोशिका संरचना ==
कोशिकाएँ सजीव होती हैं तथा वे सभी कार्य करती हैं, जिन्हें सजीव प्राणी करते हैं। इनका आकार अतिसूक्ष्म तथा आकृति गोलाकार, अंडाकार, स्तंभाकार, रोमकयुक्त, कशाभिकायुक्त, बहुभुजीय आदि प्रकार की होती है। ये जेली जैसी एक वस्तु द्वारा घिरी होती हैं। इस आवरण को कोशिकावरण (cell membrane) या कोशिका-झिल्ली कहते हैं यह झिल्ली अवकलीय पारगम्य (selectively permeable) होती है जिसका अर्थ है कि यह झिल्ली किसी पदार्थ ([[अणु]] या [[आयन|ऑयन]]) को मुक्त रूप से पार होने देती है, सीमित मात्रा में पार होने देती है या बिल्कुल रोक देती है। इसे कभी-कभी 'जीवद्रव्य कला' (plasma membrane) भी कहा जाता है। इसके भीतर निम्नलिखित संरचनाएँ पाई जाती हैं:-
 
:(1) केंद्रक एवं केंद्रिका