"गुप्तचर": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=मार्च 2014}}
गुप्त रूप से राजनीतिक या अन्य प्रकार की सूचना देनेवाले व्यक्ति को '''गुप्तचर''' (spy) या जासूस कहते हैं। इनके कार्य को [[चर कार्य|गुप्तचर्या]] या [[चर कार्य|गुप्तचरी]] कहते हैं। इनके द्वारा जो सूचना एकत्र की जाती है उसे 'आसूचना' (इन्टेलिजेन्स) कहते हैं।
 
गुप्तचर अति प्राचीन काल से ही [[शासन]] की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता माना जाता रहा है। [[भारत|भारतवर्ष]] में गुप्तचरों का उल्लेख [[मनुस्मृति]] और [[चाणक्य|कौटिल्य]] के [[अर्थशास्त्र]] में मिलता है। कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र में गुप्तचरों के उपयोग और उनकी श्रेणियों का विशद वर्णन किया है।{{cn}} राज्याधिपति को राज्य के अधिकारियों और जनता की गतिविधियों एवं समीपवर्ती शासकों की नीतियों के संबंध में सूचनाएँ देने का महत्वपूर्ण कार्य उनके गुप्तचरों द्वारा संपन्न होता था। [[रामायण]] में वर्णित [[दुर्मुख]] ऐसा ही एक गुप्तचर था जिसने [[राम|रामचंद्र]] को [[सीता]] के विषय में (लंका प्रवास के बाद) जनापवाद की जानकरी दी थी।
 
== भारतीय इतिहास में उल्लेख ==
अर्थशास्त्र में उल्लेख है कि राजा के पास विश्वासपात्र गुप्तचरों का समुदाय होना चाहिए और इन गुप्तचरों को योग्य एवं विश्वस्त मंत्रियों के निर्देशन में काम करना चाहिए। अर्थशास्त्र में 'समष्ट' एवं 'संचार' नामक दो प्रकार के गुप्तचरों का उल्लेख मिलता है। समष्ट कोटि के गुप्तचर स्थानीय सूचनाएँ देते थे और संचार कोटि के गुप्तचर विभिन्न स्थानों का परिभ्रमण करके सूसचनाएँ एकत्र करते थे। समष्ट कोटि के गुप्तचरों के अनेक प्रकार होते थे, यथा कापातिक, उष्ठित, गृहपतिक, वैदाहक तथा तापस। संचार नामक गुप्तचर में सत्रितिक्ष्ण, राशद एवं स्त्री गुप्तचर जैसे भिक्षुकी, परिव्राजिका, मुंड, विशाली भी होती थीं। [[चन्द्रगुप्त मौर्य|चंद्रगुप्त मौर्य]] के युग में सुदूर स्थित अधिकारियों पर नियंत्रण करने के लिये गुप्त संवाददाता एवं भ्रमणशील निर्णायकों का उपयोग किया जाता था। ये संवाददाता अथवा निर्णायक उन अधिकारियों के कार्यकलापों का भलीभाँति निरीक्षण एवं मूल्यांकन करते थे और राजा को इस संबंध में गुप्त रूप से सूचनाएँ भेजते थे। हिंदूकाल में इस प्रकार के गुप्तचरों का वर्ग अशोक के काल तक सुचारु रूप से कार्य करता रहा। उसके बाद भी शासन में गुप्तचरों का महत्व बना रहा। इन गुप्तचरों का पद राज्य के अत्यंत विश्वासपात्र व्यक्तियों को ही दिया जाता था।
 
== मुस्लिम और मुगलकाल ==
पंक्ति 12:
== आधुनिक काल ==
=== विश्वयुद्ध ===
वर्तमान समय में राजनीतिक प्रयोजनों के निमित्त देश के भीतर और बाहर गुप्तचरों का प्रयोग एक सर्वमान्य राजनीतिक धारणा है। [[जर्मनी]] के [[गेस्टापो]] दल ने नात्सी शासन को देश के भीतर सुदृढ़ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योग दिया। नात्सी-शासन-विरोधी तत्वों का दमन करने की जो नीति [[एडोल्फ़ हिटलर|हिटलर]] और उसके प्रमुख सहायक हिमलर ने अपनाई उसकी सफलता का श्रेय गेस्टापो दल को ही है जिसके गुप्तचरों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में आतंक और भय की भावनाएँ निरंतर बनी रहती थीं। जर्मनी में इस गुप्तचर दल का संगठन इतना व्यापक था कि नागरिकों की शासन विरोधी प्रत्येक गतिविधि की सूचना सरकार को तुरंत मिल जाती थी और वह व्यक्ति अभियुक्त बनकर दंड का भागी होता था। जारशाही और उसके बाद कम्यूनिस्ट शासन की स्थापना की अवधि में रूस में गुप्तचर दलों ने शासनविरोधी कार्यकलापों की सूचनाएँ देने का कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप जनता शासनविरोधी कथन और कार्य से सदैव ही डरती रही।
 
पिछले दो विश्वयुद्धों में, विशेषकर [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के समय, अंतरराष्ट्रीय गुप्तचर दलों का युद्ध में संलग्न देशों द्वारा संगठन किया गया। सैनिक संस्थानों, आयुधागारों, कारखानों, सैनिक योजनाओं और अभियानों की पूर्वसूचना प्राप्त करने के लिए एक देश द्वारा दूसरे देश में या तो एजेंट बनाए गए या भेजे गए। इन एजेंटों में महिलाएँ भी होती थीं। ये एजेंट शत्रुदेश के अधिकारियों अथवा विशिष्ट व्यक्तियों से घनिष्ठता स्थापित करके अथवा अन्य किसी गोपनीय युक्ति से आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त करके उन्हें प्रेषित अथवा प्रसारित करते थे। ऐसे अनेक गुप्तचर युद्धकाल में पकड़े गए और उन्हें कठोर दंड दिया गया।
पंक्ति 24:
==[[गुपत्चर सेवा|गुप्तचर सेवाएँ]]==
===[[भारत]]===
* [[रिसर्च एंड एनालिसिस विंग|रॉ]]
* [[रॉ]]
===[[पाकिस्तान]]===
* [[इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस|आई एस आई]]
===[[ब्रिटेन]]===
* [[एम आई ५]]
* [[एम आई ६]]
===[[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]]===
* [[सी आइ ए|सी आई ए]]
 
===[[सोवियत संघ]]===
* [[केजीबी|के जी बी]]
===[[इज़राइल|इज़राईल]]===
* [[मोसाद]]
 
== कुछ प्रसिद्ध जासूस ==
* [[किम फिल्बी]], गाय बर्गेस, मॅकलीन,
* [[नूर इनायत ख़ान|नूर इनायत खान]]
* [[माता हारी]]
 
पंक्ति 48:
 
== प्रसिद्ध काल्पनिक जासूस ==
* [[जेम्स बॉण्ड|जेम्स बाँड]]
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[चर कार्य|चरकार्य]] (spionage)
* [[नूर इनायत ख़ान|नूर इनायत खान]]
 
== सन्दर्भ ==