"पीतल": अवतरणों में अंतर

पीतल तांबा और जिंक का मिश्रण है इसमें दिया था तांबा और जस्ता
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
'''पीतल''' (brass) एक प्रमुख [[मिश्रातु]] है। यह [[ताम्र|तांबा]] एवं [[जस्ता|जिंक]] धातुओं के [[मिश्रण]] से बनाया जाता है। [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] में 'पीत' का अर्थ 'पीला' होता है। यह इसके रंग (पीलापन लिए सफेद) का द्योतक है।
[[चित्र:pasador herbron.jpg|thumb|right|पीतल से बना कुण्डा]]
 
पंक्ति 13:
ताँबे की अपेक्षा पीतल अधिक मजबूत होता है। पीतल का रंग भी अधिक आकर्षक होता है। कुछ पीतल सफेदी लिए पीले रंग के और कुछ लाली लिए पीले रंग के होते हैं। अन्य धातुओं के रहने से रंग और चीमड़पन बहुत कुछ बदल जाता है। पीतल तन्य होता है और आसानी से पीटा और खरादा जा सकता है। पीतल पर कलई भी अच्छी चढ़ती है।
 
विशेष विशेष कामों के लिए पीतल में कुछ अन्य धातुएँ, जैसे [[टिन|वंग]], [[सीसा]], [[एल्युमिनियम|ऐल्यूमिनियम]], [[मैंगनीज़]], [[लोहा]] और [[निकल]] धातुएँ भी मिलाई जाती हैं। सामान्य पीतल की चादरों में दो भाग ताँबा और एक भाग जस्ता रहता है। कारतूस पीतल में ७० भाग ताँबा और ३० भाग जस्ता रहता है। निकल पीतल में ५० भाग ताँबा, ४५ भाग जस्ता और ५ भाग निकल रहता है। ऐसे पीतल की तनन क्षमता ऊँची होती है। यदि जस्ते की मात्रा ४५ प्रतिशत भाग ही रखी जाए, तो १२ प्रतिशत निकल तक तनन क्षमता बढ़ती जाती है। ४५ भाग ताँबा, ४५ भाग जस्ता और १० भाग निकल वाला पीतल सफेद होता हैं। इसे निकल-पीतल या '''जर्मन सिलवर''' भी कहते हैं। आइख (Aich) धातु में ६० भाग ताँबा, ३८ भाग जस्ता और २ भाग लोहा रहता है। स्टेरो (sterro) धातु में कुछ अधिक लोहा रहता है।
 
जिस पीतल में ताँबा ६०-६२ भाग, जस्ता ४०-३८ भाग और सीसा २-३ भाग रहता है, उसपर खराद अच्छी चढ़ती है। मैंगनीज़ काँसा में ६० भाग ताँबा, ४० भाग जस्ता और अल्प मैंगनीज़ रहता है। यदि मैंगनीज़ २ प्रतिशत रहे, तो उसका रंग चोकोलेट के रंग-सा होता है। यह खिड़कियों के फ्रेम बनाने के लिए अच्छा समझा जाता है। पीतल के संघनित्र नलों को बनाने के लिए ७० भाग ताँबा, २९ भाग जस्ता और १ भाग बंगवाला पीतल अच्छा होता है। कम जस्तेवाले पीतल का रंग सुनहरा होता है। ऐसे पीतल पिंचबेक (धुँधला सुनहरा, ७-११ भाग जस्ता), टौबैंक (सुनहरा, १०-१८ भाग जस्ता) अथवा गिल्डिंग धातु (३-८ भाग जस्ता) के नामों से बिकते हैं।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/पीतल" से प्राप्त