"कर्नूल जिला": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: deadurl प्राचल को url-status से बदला।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 23:
}}
 
''' कुर्नूल''' [[भारत|भारतीय]] [[राज्य]] [[आन्ध्र प्रदेश|आंध्र प्रदेश]] का एक [[ज़िला|जिला]] है। कुर्नूल [[तुंगभद्रा नदी|तुंगभद्रा]] और [[हंद्री]] नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित आंध्र प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। [[12वीं शताब्‍दी]] में [[ओड्डार]] जब [[आलमपुर]] का निर्माण करने के लिए पत्‍थरों काटते थे तो यहां आकर उनको फिनिशिंग देते थे। [[१९५३|1953]] से [[१९५६|1956]] त‍क कुर्नूल आंध्रप्रदेश राज्‍य की राजधानी भी रहा। इसके बाद ही [[हैदराबाद]] यहां की राजधानी बनी। आज भी यहां [[विजयनगर]] राजाओं के शाही महल के अवशेष देख्‍ो जा सकते हैं जो 14वीं से [[16वीं शताब्‍दी]] के बीच बने हैं। पारसी और अरबी शिलालेख भी यहां देखने को मिलते हैं जिससे यहां के महत्‍व का पता चलता है।
 
== मुख्य आकर्षण ==
=== [[आदोनी]] ===
यहां पर एक [[किला]] है जो एक समय में विजयनगर राजाओं का गढ़ था। इसके अवशेष आज भी ग्रेनाइट की पांच पहाडि़यों में देखे जा सकते हैं। इनमें से दो पहाडि़यां 800 फीट ऊंची हैं। आदोनी में स्थित [[जामा मस्जिद, दिल्ली|जामा मस्जिद]] मुस्लिम वास्‍तुकला का सुंदर उदाहरण है।
 
=== [[अहोबिलम]] ===
यह एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है। यह [[हिंदूहिन्दू धर्म|हिंदुओं]] की आस्‍था का प्रतीक है विशेष रूप से [[वैष्‍णव संप्रदाय]] के लोगों के लिए यह स्‍थान बहुत महत्‍वपूर्ण है। यहां का मंदिर दो भागों में बंटा है- निचला अहोबिलम और ऊपरी अहोबिलम। ऊपरी अहोबिलम पठार पर समुद्र तल से 2800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
 
=== [[माधवरम]] ===
माधवरन गांव कुर्नूल का एक अन्‍य प्रमुख पर्यटक स्‍थल है। यहां पर एक प्राचीन द्वार के अवशेष देखे जा सकते हैं। इसे देखकर [[मुम्बई|मुंबई]] के [[गेटवे ऑफ़ इन्डिया|गेटवे ऑफ इंडिया]] का आभास होता है।
 
=== [[संगमेश्‍वर]] ===
सप्‍त नंदी संगम के नाम से प्रसिद्ध संगमेश्‍वर कुर्नूल से 55 किलोमीटर दूर है। यह भवनासी और [[कृष्‍णा]] नदियों का पवित्र संगम स्‍थल है। इस खूबसूरत स्‍थान पर लकड़ी के लिंगम का एक मंदिर भी है। [[महाशिवरात्रि]] के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां [[शिवजीशिव]]जी की पूजा अर्चना करने आते हैं।
 
=== श्रीसैलम ===
पंक्ति 45:
[[नल्‍लामलाई पहाड़ी]] के पूर्व में स्थित यह स्‍थान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और [[महानंदीश्‍वर]] के मंदिर के लिए मशहूर है। इस मंदिर के आसपास अनेक मंदिर हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फरवरी-मार्च में मंदिर में वार्षिक उत्‍सव मनाया जाता है।
 
इन स्‍थानों के अलावा भी कुछ और जगहें हैं जो दर्शनीय हैं जैसे [[अब्‍दुल वाहिब का मकबरा]], [[१६१८|1618]] में बना [[गोपाल राजू का मकबरा]], [[पेटा अंजनेयस्‍वामी का मंदिर]], [[वेणुगोपालस्‍वामी मं‍दिर]] और [[बिड़ला मंदिर]] आदि।
 
== आवागमन ==
पंक्ति 51:
नजदीकी हवाई अड्डा हैदराबाद यहां से 219 किलोमीटर दूर है।
;रेल मार्ग:
कुर्नूल में [[सिकंदराबाद]]-[[बंगलौर|बंगलुरु]] रेलवे लाइन का रेलवे स्‍टेपशन है।
;सड़क मार्ग:
[[अनंतपूर|अनंतपुर]], [[चित्‍तूर]] और हैदराबाद से यहां के लिए बस सेवा उपलब्‍ध्‍ा है।
{{आंध्र प्रदेश के जिले}}