"जीलिन": अवतरणों में अंतर

छो replaced: पंजाबपंजाब AWB के साथ
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 1:
[[चित्र:Jilin in China (+all claims hatched).svg|thumb|230px|चीन में जीलिन प्रांत (लाल रंग में)]]
'''जीलिन''' (<small>[[चीनी भाषा|चीनी]]: 吉林, [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: Jilin, [[मान्छुमांचु भाषा|मान्छु]]: ᡤᡳ᠍ᡵᡳ᠌ᠨ ᡠᠯᠠ</small>) [[चीनी जनवादी गणराज्य|जनवादी गणराज्य चीन]] के सुदूर पूर्वोत्तर में स्थित एक प्रांत है जो ऐतिहासिक [[मंचूरिया]] क्षेत्र का भाग है। 'जीलिन' शब्द [[मांचु भाषा|मान्छु भाषा]] के 'गीरिन उला' (<small>ᡤᡳ᠍ᡵᡳ᠌ᠨ ᡠᠯᠠ, Girin Ula</small>) से आया है जिसका मतलब 'नदी के साथ' होता है। इसके [[चीनी भावचित्रोंभावचित्र]]ों का अर्थ 'शुभ वन (जंगल)' है और इसका संक्षिप्त एकाक्षरी चिह्न '吉' (जी) है। जीलिन प्रान्त की सीमाएँ पूर्व में [[रूस]] और [[उत्तर कोरिया]] को लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,८७,४०० वर्ग किमी है, यानि [[भारत]] के [[कर्नाटक]] राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी २,७४,६२,२९७ थी जो लगभग भारत के [[पंजाब (भारत)|पंजाब]] राज्य के बराबर थी। जीलिन की राजधानी [[चांगचून]] शहर है।
 
== इतिहास ==
प्राचीनकाल में जीलिन क्षेत्र में बहुत सी जातियाँ रहती थीं, जैसे कि [[शियानबेई लोग|शियानबेई]], मोहे और वुजी और यहाँ कई कोरियाई राज्य स्थापित हुए, जैसे कि बुयेओ, [[कोकुर्यौ|गोगुरयेओ]] और बालहाए। उसके बाद एक-के-बाद-एक यह [[ख़ितानी लोगोंलोग]]ों के [[लियाओ राजवंश]], [[जुरचेन लोगोंलोग]]ों के [[जिन राजवंश (१११५–१२३४)]] और [[मंगोल|मंगोल लोगों]] के [[युआन राजवंश]] के तहत रहा। [[मांचु लोग|मान्छु लोगों]] के [[चिंग राजवंश]] काल में यह जीलिन के सिपहसालार के अधीन था जिसका क्षेत्र आधुनिक [[रूस]] के [[प्रिमोर्स्की क्राय]] तक फैला हुआ था। उन दिनों मान्छु लोग [[हान चीनी]] लोगों को यहाँ बसने कम देते थे। १८६० में प्रिमोर्स्की क्राय पर [[रूसी साम्राज्य]] का अधिकार हो गया और चिंग सरकार ने हान चीनियों को यहाँ बसने कि इजाज़त दे दी। यहाँ बसने वाले अधिकतर चीनी [[शानदोंग]] क्षेत्र से आये। १९३२ में [[जापान]] ने यहाँ एक आज़ाद मंचूकुओ राष्ट्र का गठन किया जिसकी राजधानी [[चांगचून]] शहर को बनाया गया - उस समय चांगचून का नाम 'शिनजिंग' (<small>新京, Hsinjing</small>) रखा गया। [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के अंत में [[सोवियत संघ]] ने इस पर क़ब्ज़ा कर लिया लेकिन फिर इसे [[माओ से-तुंग|माओ ज़ेदोंग]] के साम्यवादियों को दे दिया गया।<ref name="ref81cifof">[http://books.google.com/books?id=dA_QbQiZkB4C Rough guide to China], David Leffman, Simon Lewis, Jeremy Atiyah, Rough Guides, 2003, ISBN 978-1-84353-019-0</ref>
 
== भूगोल ==
पंक्ति 21:
* [[तूमन नदी]]
* [[मंचूरिया]]
* [[मांचु लोग|मान्छु लोग]]
 
== सन्दर्भ ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/जीलिन" से प्राप्त