"जैवभार": अवतरणों में अंतर

छो 112.133.213.21 (Talk) के संपादनों को हटाकर Randykitty के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 9:
 
==परिचय==
ऊर्जा उत्पादन की शब्दावली में '''बायोमास''' (Biomass) उन सभी जीवधारी पदार्थों को कहते हैं जो या तो जीवित हैं या कुछ ही समय पूर्व मरे हैं। बायोमास मानव को ज्ञात सबसे पुराना [[ईन्धन|ईंधन]] है। इसके अलावा यह सबसे अधिक विविधतापूर्ण भी है। वर्तमान समय में यह उष्मा और विद्युत उत्पादन का स्वच्छ एवं दक्ष स्रोत भी है। ज्यों-ज्यों [[अक्षय ऊर्जा]] का महत्व बढता जा रहा है, त्यों-त्यों बायोमास का उत्पादन भी बढता जा रहा है।
 
प्रायः बायोमास का अर्थ [[जैव ईंधन|जैवईंधन]] प्राप्त करने के लिये उत्पादित वानस्पतिक पदार्थों को ही कहा जाता है लेकिन इस शब्द का प्रयोग जन्तु और पादप जन्य उन सभी वस्तुओं के लिये होता है जो रेशे, रसायन या जैवईंधन के उत्पादन में प्रयुक्त ओते हैं। बायोमास में जैविक रूप से नष्ट किये जा सकने वाला कचरा (जैवकचरा) भी सम्मिलित है जिसको जलाकर ईंधन का काम लिया जा सकता है।
 
किन्तु बायोमास में वे कार्बनिक पदार्थ सम्मिलित नही हैं जो हजारों वर्षों के भूगर्भीय परिवर्तनों के परिणामस्वरूप [[कोयला]] या [[शिलारस|पेट्रोलियम]] आदि मे बदल गये हैं। वे [[जीवाश्म ईंधन]] कहलाते हैं।
 
बायोमास विभिन्न रूपों में पाया जाता है। इसे आसानी से ठोस, गैस या द्रव ईंधन के रूप में बदला जा सकता है।
पंक्ति 22:
==इन्हें भी देखें==
*[[दहन]] (combustion)
*[[ईन्धन|ईंधन]]
*[[बायोगैस]]
*[[जैवसंहति इष्टिकायन]] (biomass briquetting)