"ऍप्सिलन महाश्वान तारा": अवतरणों में अंतर

छो →‎अन्य भाषाओँ में: बोट: (.),(|), व (।) सुधार
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 1:
[[चित्र:Mahashvaan (Canis Majoris).png|thumb|200px|महाश्वान तारामंडल (हिन्दी नामों के साथ) - ऍप्सिलन महाश्वान तारा ("अधारा") कुत्ते की आकृति के निचले पाऊँ पर स्थित है]]
'''ऍप्सिलन महाश्वान''' या '''अधारा''', जिसका [[बायर नामांकन|बायर नाम]] "ऍप्सिलन कैनिस मेजोरिस" (ε Canis Majoris या ε CMa) है, [[महाश्वान तारामंडल]] का दूसरा सब से [[चमक|रोशन]] [[तारा]] है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से [[सबसे रोशन तारों की सूची|चौबीसवा सब से रोशन तारा]] भी है। यह पृथ्वी से लगभग 430 [[प्रकाश-वर्ष|प्रकाश वर्ष]] की दूरी पर है। हालांकि की पृथ्वी से यह एक तारा लगता है, यह वास्तव में एक [[द्वितारा]] मंडल है।<ref>[http://books.google.com/books?id=kX_DAEsOWssC&pg=PA7 Firefly astronomy dictionary], John Woodruff, Firefly Books, 2003, "''... The star Epsilon Canis Majoris, magnitude 1.50, 431 light years away, and 3700 times as luminous as the Sun ...''"</ref>
 
== अन्य भाषाओँ में ==
पंक्ति 6:
 
== विवरण ==
ऍप्सिलन महाश्वान [[द्वितारा|द्वितारे]] का मुख्य तारा नीले-सफ़ेद रंग का एक B2 [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणी]] का [[दानव तारा]] है। इसका सतही तापमान 25,000 [[केल्विन|कैल्विन]] और यह हमारे [[सूर्य|सूरज]] की 3,700 गुना [[चमक]] ([[निरपेक्ष कांतिमान|निरपेक्ष कान्तिमान]]) रखता है। यह हमारे सूरज से 20,000 गुना अधिक [[विकिरण]] (रेडियेशन) उर्जा प्रसारित करता है। इसका द्रव्यमान (मास) [[सौर द्रव्यमान|सूरज के द्रव्यमान]] का लगभग 10 गुना है और इसका व्यास (डायामीटर) [[सौर अर्धव्यास|सौर व्यास]] का लगभग 11 गुना है। इस मुख्य तारे की चमक इतनी तेज़ है के अगर यह पृथ्वी से उतना ही दूर होता जितना [[व्याध तारा]] (उर्फ़ सीरियस, जो पृथ्वी पर रात का सबसे रोशन तारा है) है तो आकाश में इसकी चमक [[शुक्र (ग्रह)|शुक्र]] से भी ज़्यादा होती। ऍप्सिलन महाश्वान के मुख्य तारे की चमक अपने साथी तारे से 250 गुना अधिक है।
 
काफ़ी अरसे से ऍप्सिलन महाश्वान हमारे सौर मंडल से दूर जा रहा है। आज से 47 लाख साल पहले, ऍप्सिलन महाश्वान पृथ्वी से 34 प्रकाश वर्ष की दूरी पर था और पृथ्वी के आकाश में -3.99 [[खगोलीय मैग्नीट्यूडमैग्निट्यूड|मैग्नीट्यूड]] के साथ चमकता था, हालाँकि मानव जाति ने यह कभी नहीं देखा क्योंकि तब वह जन्मी ही नहीं थी। इस स्तर की चमक न तो किसी तारे की उसके बाद रही है और न ही आने वाले कम-से-कम 50 लाख सालों तक रहेगी।
 
== इन्हें भी देखें ==