"फ़रग़ना वादी": अवतरणों में अंतर

छो 2409:4052:889:59B6:CBB7:B17:C13:642A (Talk) के संपादनों को हटाकर Trey314159 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 2:
[[चित्र:Ferghana Valley UZB.JPG|thumb|230px|उज़्बेकिस्तान में फ़रग़ना वादी में कुछ खेत-बाग़ान]]
[[चित्र:Fergana valley topo political.png|thumb|230px|फ़रग़ना वादी का क्षेत्र [[उज़्बेकिस्तान]], [[किर्गिज़स्तान]] और [[ताजिकिस्तान]] में बंटा हुआ है]]
'''फ़रग़ना वादी''' या '''फ़रग़ना घाटी''' (<small>फ़ारसी: {{Nastaliq|ur|وادی فرغانه}}, वादी-ए-फ़रग़ना; ताजिकी: водии Фарғона, वोदी-ए-फ़रग़ोना; [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेजी]]: Fergana Valley</small>) [[मध्य एशिया]] का एक क्षेत्र है जो पूर्वी [[उज़्बेकिस्तान]], [[किर्गिज़स्तान]] और [[ताजिकिस्तान]] में विस्तृत है। मध्य एशिया का यह इलाक़ा वैसे तो काफ़ी शुष्क और रेगिस्तानी है, लेकिन इस त्रिकोण अकार की वादी में नरयिन नदी, कारा दरिया और उनके विलय से बनने वाले [[सिर दरिया]] की वजह से यह घाटी हरी-भरी और उपजाऊ है। फ़रग़ना वादी की मध्य एशिया और [[भारतीय उपमहाद्वीप]] के इतिहासों पर गहरी छाप है और [[मुग़ल साम्राज्य]] का पहला [[बाबर|सम्राट बाबर]] इसी घाटी का एक [[उज़बेक लोग|उज़बेक]] निवासी था। फ़रग़ना वादी में बहुत भिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। घाटी की कुल जनसँख्या १.२ करोड़ अनुमानित की गई है और यह मध्य एशिया की सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है।<ref name="ref96voceb">[http://books.google.com/books?id=w5MaMOD2r6UC Ferghana Valley: The Heart of Central Asia], S. Frederick Starr, Baktybek Beshimov, Inomjon I. (CON) Bobokulov, M.E. Sharpe, 2011, ISBN 978-0-7656-2999-9, ''... With some twelve million inhabitants, the Ferghana valley is one of the most densely populated places in the world ... it drove Babur out of his native land to Afghanistan and eventually to India, where he launched the renowned Mughal dynasty, in effect exporting a political and cultural ideal from the Ferghana Valley to the Indian sub-continent ...''</ref>
 
== नाम का उच्चारण ==
पंक्ति 8:
 
== भूगोल ==
फ़रग़ना वादी उत्तर में [[तियाँ शान|तियन शान पर्वतों]] और दक्षिण में गिस्सर-अलई पर्वतों के बीच में स्थित एक ३०० किमी लम्बी और ७० किमी चौड़ी घाटी है। इसका कुल क्षेत्रफल २२,००० वर्ग किमी है। नरयिन और कारा दरिया की मौजूदगी से यहाँ की भूमि काफ़ी उपजाऊ है। इन दोनों नदियों का उज़्बेकिस्तान के [[नमन्गान प्रान्त]] के नमन्गान शहर में संगम होता है और उसके बाद इसे [[सिर दरिया]] के नाम से बुलाया जाता है। यहाँ बहुत से अन्य नदी-झरने भी पानी और उसके साथ-साथ रेत लाते हैं। यह रेत नदियों के किनारों पर जमा होकर ढेरियाँ बना लेती है जो हवा के प्रभाव से हिलकर अक्सर खेत-खलिहानों में भी आ जाते हैं।<ref name="ref23lafuz">[http://books.google.com/books?id=Vxl87MVug4sC Environmental peacemaking], Ken Conca, Geoffrey D. Dabelko, Woodrow Wilson Center Press, 2002, ISBN 978-0-8018-7193-1, ''... Within an area about 300 kilometers long and 20-70 kilometers wide, the Fergana Valley has the highest population density in Central Asia ...''</ref>
 
== मौसम ==
पंक्ति 14:
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[उज़्बेकिस्तान|उज़बेकिस्तान]]
* [[सिर दरिया]]