"फॉस्फेट": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Tripelsuperfosfaat (triple phosphate).jpg|right|thumb|300px|ट्रिपल सुपरफास्फेट के दाने]]
[[अकार्बनिक रसायन]] में [[फास्फोरिक अम्ल|फ़ास्फ़ोरिक अम्ल]] तथा [[क्षार|क्षारों]] की क्रिया से जो [[लवण]] बनते हैं, वे '''फ़ॉस्फ़ेट''' (Phosphate) कहलाते हैं। [[कार्बनिक रसायन]] में फास्फोरिक अम्ल के इस्टर को फॉस्फेट या आर्गैनोफास्फेट कहते हैं। कार्बनिक फास्फेटों का जैवरसायन और पर्यावरण में बहुत महत्व है। अकार्बनिक फास्फेट [[खान|खानों]] से निकाले जाते हैं और उनसे [[फास्फोरस|फॉस्फोरस]] प्राप्त किया जाता है जो [[कृषि]] एवं उद्योगों में उपयोगी है।
 
== परिचय ==
पंक्ति 7:
ऑर्थोफ़ॉस्फ़ेट अमोनियम मालिब्डट तथा नाइट्रिक अम्ल के साथ गरम किए जाने पर पीले रंग का अवक्षेप बनाते हैं। यह इनकी परीक्षा में सहायक होता है। सिवर नाइट्रेट के साथ मेटाफ़ॉस्फ़ेट श्वेत अवक्षेपण बनाते हैं, जबकि ऑर्थोफ़ॉस्फ़ेट पीला। मैग्नीशियम सल्फेट को अमोनिय हाइड्रॉक्साइड के साथ क्षारीय बनाकर जब आर्थोफ़ॉस्फ़ेट के साथ मिश्रित करके गर्म किया जाता है, तब एक श्वेत अवक्षेप बनता है, किंतु मेटाफ़ॉस्फ़ेट के साथ कोई अवक्षप नहीं बनता।
 
फ़ॉस्फ़ेटों का सर्वाधिक प्रयोग फ़ॉस्फ़ेट [[ऊर्वरक|उर्वरकों]] के निर्माण में होता है। प्रकृति में चट्टानीय-फ़ॉस्फ़ेटों में ट्राइकैल्सियम फ़ॉस्फ़ेट पाया जाता है, जिसपर [[गन्धकाम्ल|सल्फ़्यूरिक अम्ल]] की क्रिया से सुपरफॉस्फेट बनाया जाता है। यह उर्वरक के रूप में प्रचुरता होता है। फॉस्फोरिक अम्ल की क्रिया से त्रयंगी फ़ॉस्फ़ेट बनता है जो अत्यंत सांद्र फॉस्फेट उर्वरक है। [[अस्थि]]निर्माण तथा अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं में फॉस्फेट महत्वपूर्ण स्थान ग्रहण करते हैं। ठीक से बीज उत्पादन के लिए पौधों को फॉस्फेट की आवश्यकता पड़ती है। फ़ॉस्फ़ेटों को धातु-पालिशों के बनाने, [[शर्करा|चीनी]] के परिष्कार किण्वीकरण तथा [[खमीर]] उत्पादन, पेय पदार्थों के निर्माण तथा पेट्रोल के शोधन के काम में लाया जाता है। सोडिय फॉस्फेट का सर्वाधिक प्रयोग ऊनी तथा सूती वस्त्रों से तेल तथा चिकनाई के दाग छुड़ाने में होता है। रँगाई में डाइसोडिय फॉस्फेट तथा फोटोग्राफी में सोडियम, पोटैशियम तथा चाँदी के फॉस्फेटों का प्रयोग होता है। ट्राइकैल्सियम फॉस्फेट को भोज्य पदार्थ (विशेषतया पावरोटी बनाने में), जल से [[फ्लोरीन]] दूर करने, खाने के लवण को शुष्क बनाने तथा [[चीनी मिट्टी]] के बर्तन बनाने में प्रयुक्त किया जाता है। ऐलुमिनियम मेटाफॉस्फेट का प्रयोग [[कांच|काच]] के निर्माण में भी होता है।
 
== सन्दर्भ ग्रन्थ ==