No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 4:
 
 
'''ग्लूकोज़''' (Glucose) या '''द्राक्ष शर्करा (द्राक्षधु)''' सबसे सरल [[कार्बोहाइड्रेट]] है। यह [[जल]] में घुलनशील होता है तथा इसका [[रासायनिक सूत्र]] C<sub>6</sub>H<sub>12</sub>O<sub>6</sub> है। यह स्वाद में मीठा होता है तथा सजीवों की [[कोशिका|कोशिकाओं]] के लिए [[ऊर्जा]] का सर्व प्रमुख स्रोत है। यह पौधों के फलों जैसे काजू, अंगूर व अन्य फलों में, जड़ों जैसे चुकुन्दर की जड़ों में, [[तना|तनों]] में जैसे [[गन्ना|ईख]] के रूप में सामान्य रूप से संग्रहित भोज्य पदार्थों के रूप में पायी जाती है।
 
ग्लूकोज़ प्रमुख आहार औषध है। इससे देह में उष्णता और शक्ति उत्पन्न होती है। मिठाइयों और सुराओं के निर्माण में भी यह व्यवहृत होता है। ग्लाइकोजन के रूप में यह [[यकृत]] और पेशियों में संचित रहता है। इसका [[रासायनिक सूत्र|अणुसूत्र]] (C6 H12 O6) और आकृतिसूत्र है:
 
(CH2 OH. CHOH. CHOH. CHOH. CHOH. CHO)
पंक्ति 15:
 
== गुणधर्म ==
ग्लूकोज़ ऐल्फा और बीटा रूपों में पाया जाता है। सामान्य ग्लूकोज़ अम्ल दशा में 146.5 डिग्री सें. पर और जलयोजित रूप में 86 डिग्री सें. पर पिघलता है। यह दक्षिणवर्ती होता है। तुरंत के तैयार [[विलयन]] का विशिष्ट घूर्णन (a) क़् उ अ 109.6 डिग्री हेत है, पर धीरे-धीरे घूर्णन कम होकर अ 52.5 पर स्थायी हो जाता है। ऐल्फा-ग्लूकोज़ का विशिष्ट घूर्णन अ 109.6 डिग्री और बीटा का अ 17.5 डिग्री है। सामान्य ताप पर ऐसीटिक अम्ल के मणिभीकरण से ऐल्फा रूप और पिरिडिन के विलियन के मणिभीकरण से बीटा रूप प्राप्त होता है। वामवर्ती ग्लूकोज़ भी प्राप्त हुआ है। [[खमीर|यीस्ट]] से ग्लूकोज़ का [[किण्वन]] सरलता से होता है।
 
[[श्रेणी:ग्लूकोज़| *]]