"जीन": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
gene
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
टैग: Reverted
पंक्ति 1:
::''अगर आप घोड़े की पीठ पर वाहन के लिये कसी जाने वाली चीज़ पर जानकारी ढूंढ रहे हैं तो [[ज़ीन]] का लेख देखिये''z
[[क्रोमोसोम|गुणसूत्रोंगुणसूत्र]]ों पर स्थित [[डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल|डी.एन.ए.]] (D.N.A.) की बनी वो अति सूक्ष्म रचनाएं जो [[आनुवंशिकी|अनुवांशिक]] लक्षणों का धारण एवं उनका एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरण करती हैं, '''जीन''' (gene) '''वंशाणु''' या '''पित्रैक''' कहलाती हैं।
 
जीन, डी एन ए के [[न्यूक्लियोटाइड]]ओं का ऐसा अनुक्रम है, जिसमें सन्निहित कूटबद्ध सूचनाओं से अंततः [[प्रोटीन]] के [[संश्लेषण]] का कार्य संपन्न होता है। यह अनुवांशिकता के बुनियादी और कार्यक्षम घटक होते हैं। यह यूनानी भाषा के शब्द जीनस से बना है।
जीन शब्द जोहनसन ने 1909 में दिया
 
जीन आनुवांशिकता की मूलभूत शारीरिक इकाई है। यानि इसी में हमारी आनुवांशिक विशेषताओं की जानकारी होती है जैसे हमारे बालों का रंग कैसा होगा, आंखों का रंग क्या होगा या हमें कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। और यह जानकारी, कोशिकाओं के केन्द्र में मौजूद जिस तत्व में रहती है उसे डी एन ए कहते हैं। जब किसी जीन के [[डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल|डीएनए]] में कोई स्थाई परिवर्तन होता है तो उसे [[उत्परिवर्तन|म्यूटेशन]] या[[उत्परिवर्तन]] कहा जाता है। यह कोशिकाओं के विभाजन के समय किसी दोष के कारण पैदा हो सकता है या फिर पराबैंगनी विकिरण की वजह से या रासायनिक तत्व या वायरस से भी हो सकता है।
 
== सन्दर्भ ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/जीन" से प्राप्त