"लेह": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 27:
| टिप्पणियाँ = |
}}
'''लेह''' (Leh) [[भारत]] के [[लद्दाख़]] राज्य के [[लेह ज़िला|लेह ज़िले]] में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय है और ज़िले तथा पूरे [[लद्दाख़]] केंद्रशासित प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। लेह [[समुद्र तल]] से 3,524 मीटर (11,562 फुट) की ऊँचाई पर, [[श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर|श्रीनगर]] से 160 मील पूर्व तथा [[यारकन्द ज़िला|यारकंद]] से लगभग 300 मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल में, ऊपरी [[सिन्धु नदी|सिंधु नदी]] के दाहिने तट से 4 मील दूर स्थित है।<ref>"[https://books.google.com/books?id=QDYhj5IQJrsC Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views]," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514</ref><ref>"[https://books.google.com/books?id=cb7UAAAAMAAJ District Census Handbook, Jammu & Kashmir]," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India</ref>
 
== विवरण ==
लेह ज़िले के पूर्व में [[अक्साई चिन]] और [[तिब्बत]] का [[न्गारी विभाग]], उत्तर में [[ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट|शक्सगाम घाटी]] व [[शिंजियांग]], दक्षिण में [[हिमाचल प्रदेश]] और पश्चिम में [[कारगिल ज़िला]] स्थित है। इतिहास में लेह इन सभी स्थानों और इन से आगे के क्षेत्रों को जोड़ने वाले व्यापारिक मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। लेह से [[श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर|श्रीनगर]], [[कुल्लू घाटी]] और [[क़ाराक़ोरम दर्रा|काराकोरम दर्रे]] को राजमार्ग जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १ द इसे उत्तर पश्चिम में श्रीनगर से जोडता है। 19वीं व 20वीं शताब्दी में यहाँ [[डोगरा राजवंश]] का प्रभुत्व बन गया और आगे चलकर यह स्वतंत्र भारत का भी एक अभिन्न भाग बना। यहाँ [[एशिया]] की सर्वाधिक ऊँची मौसमी [[वेधशाला]] (meteorological observatory) है।
 
== चित्रदीर्घा ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/लेह" से प्राप्त