"कापरमाइन नदी": अवतरणों में अंतर

Updated and corrected map. (GlobalReplace v0.6.5)
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 1:
[[चित्र:Longest_Rivers_of_Canada.png|right|thumb|300px|कापरमाइन नदी का मुहाना]]
'''कापरमाइन''' (Coppermine River), [[कैनाडा]] देश के मैकेंज़ी जिले की एक नदी है जो १,००० फुट की ऊँचाई पर स्थित [[प्वाइंट झील]] से निकलती है। यह नदी इस झील से निकलकर [[ग्रास झील]] तक दक्षिण की तरफ बढ़ती है, पुन: उत्तर पश्चिम को बहती हुई [[कारोनेशन की खाड़ी]] में गिरती है, जो [[उत्तरध्रुवीय महासागर|आर्कटिक महासागर]] का ही एक भाग है। [[प्वाइंट झील]] कैनाडा के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में स्थित है। नदी की कुल लंबाई लगभग ५२५ मील है। पर्वतीय एवं ऊबड़ खाबड़ स्थल में बहने के कारण इसमें [[जलप्रपात|प्रपात]] बहुत हैं; अत: जलयातायात के लिए यह नितांत अनुपयुक्त है। इस नदी में पर्याप्त मछलियाँ पाई जाती हैं। इसके मुहाने पर 'कापरमाइन' नाम का एक छोटा व्यावसायिक नगर बसा हुआ है।
 
[[श्रेणी:विश्व की नदियाँ]]