"सम-ऊँगली खुरदार": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 1 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q25329 (translate me)
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 1:
[[चित्र:PSM V40 D380 Musk ox hooves.jpg|thumb|right|द्विखुरीयगणों के खुर]]
'''द्विखुरीयगण''' या '''सम-ऊँगली खुरदार''' (आर्टियोडैक्टाइला, Artiodactyla) [[गाय]], [[भैंस]], [[सूअर]], [[बकरी]], [[ऊँट]], [[हिरण|हरिण]] आदि स्तनियों (mammals) का गण है, जिनमें [[बीजांडासन|गर्भनाल]] (placents), पैर पर [[सम और विषम अंक|सम संख्या]] की अँगुलियाँ तथा [[खुर]] होते हैं। इस गण में [[खरगोश]] से लेकर [[भैंस]] और [[दरियाई घोड़ा|दरियाई घोड़े]] जैसे भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार के प्राणी सम्मिलित हैं।
 
== प्रधान विशेषताएँ ==
प्रत्येक पैर में शल्कीभूत (cornified) खुर से घिरी हुई दो क्रियाशील पादांगुलियाँ होती हैं, पैरों के अक्ष पादांगुलियों के मध्य में होते हैं। बहुतों के सिर पर सींग या श्रृंगाभ (antlers) होते हैं। सूअर को छोड़कर सब का दंतविन्यास हीन कोटि का होता है। इनका आमाशय चार कक्षों में बँटा होता है ओर ये जुगाली करते हैं। कुछ पाले जाते हैं और कुछ का शिकार किया जाता है। [[ऑस्ट्रेलिया|आस्ट्रेलिया]] को छोड़कर ये सभी महाद्वीपों में पाए जाते हैं। इस गण के कुछ महत्वपूर्ण परिवारों का वर्णन निम्नलिखित है :
 
=== सुइडी (Suidae) ===