"पुष्कर": अवतरणों में अंतर

छो हिंदुस्थान वासी द्वारा सम्पादित संस्करण 4277839 पर पूर्ववत किया। (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 40:
| demographics_type1 = भाषा
| demographics1_title1 = आधिकारिक
| demographics1_info1 = [[हिन्दी भाषा|हिन्दी]]
| timezone1 = [[भारतीय मानक समय]]
| utc_offset1 = +5:30
पंक्ति 54:
 
== परिचय ==
[[भारत]] के [[राजस्थान]] राज्य में [[अरावली|अरावली श्रेणी]] की घाटी में अजमेर नगर से पाँच मील पश्चिम अजमेर जिले का एक नगर तथा स्थानीय मंडी है। इसके निकटवर्ती क्षेत्र में ज्वार, बाजरा, मक्का, गेहूँ तथा गन्ने की उपज होती है। कलापूर्ण कुटीर-वस्त्र-उद्योग, काष्ठ चित्रकला, तथा पशुओं के व्यापार के लिए यह विख्यात है। यहाँ पवित्र [[पुष्कर झील]] है तथा समीप में ब्रह्मा जी का पवित्र मंदिर है, जिससे प्रति वर्ष अनेक तीर्थयात्री यहाँ आते हैं। अक्टूबर, नवंबर के महीनों में यहाँ एक विशेष धार्मिक एवं व्यापारिक महत्व का मेला लगता है। इसका धार्मिक महत्व अधिक है। यह सागरतल से २,३८९ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो [[औरंगज़ेब|औरंगजेब]] द्वारा ध्वस्त करने के बाद पुन: निर्मित किए गए हैं। पुष्कर में पाण्डवों के अज्ञात वास के समय पाण्डवों द्वारा निर्मित पाँच कुण्ड भी है जो कि नगर से पुर्व की ओर नाग पहाड पर स्थित है यह पहाड करीब 11 किमी. लम्बाई में है यह पहाड अनेक ऋषी मुनियों की तपोस्थली रहा है मह्रिषी अगस्त एवं वाम देव की गुफा भी है इसी नाग पहाड पर राजा भर्तहरि की तपो स्थलि भी है , यह पर्वत नगर के पुर्व से दक्षिण में स्थित है जो कि अनेक जड़ी बूटीयों से युक्त है इस पहाड के उपर से एक तरफ अजमेर तो दूसरी तरफ पुष्कर का मनरम द्रश्य देखा जा सकता है वर्ष में एक बार इसी पहाड पर लक्ष्मी पोळ नामक स्थान पर हरियाली अमावस के दिन भारी मेला लगता है !
 
== इतिहास ==
पुष्कर के उद्भव का वर्णन [[पद्म पुराण|पद्मपुराण]] में मिलता है। कहा जाता है, ब्रह्मा ने यहाँ आकर यज्ञ किया था। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थानों में पुष्कर ही एक ऐसी जगह है जहाँ ब्रह्मा का मंदिर स्थापित है। ब्रह्मा के मंदिर के अतिरिक्त यहाँ सावित्री, बदरीनारायण, वाराह और शिव आत्मेश्वर के मंदिर है, किंतु वे आधुनिक हैं। यहाँ के प्राचीन मंदिरों को मुगल सम्राट् औरंगजेब ने नष्टभ्रष्ट कर दिया था। पुष्कर झील के तट पर जगह-जगह पक्के घाट बने हैं जो राजपूताना के देशी राज्यों के धनीमानी व्यक्तियों द्वारा बनाए गए हैं।
 
पुष्कर का उल्लेख [[रामायण]] में भी हुआ है। सर्ग ६२ श्लोक २८ में विश्वामित्रोsपि धर्मात्मा भूयस्तेपे महातपाः।
पुष्करेषु नरश्रेष्ठ दशवर्षशतानि च।। वाल्मीकि रामायण बालकाण्ड सर्ग 62 श्लोक 28[[विश्वामित्र]] के यहाँ तप करने की बात कही गई है। सर्ग ६३ श्लोक १५ के अनुसार [[मेनका]] यहाँ के पावन जल में स्नान के लिए आई थीं।
 
[[साँची का स्तूप|साँची स्तूप]] दानलेखों में, जिनका समय ई. पू. दूसरी शताबदी है, कई बौद्ध भिक्षुओं के दान का वर्णन मिलता है जो पुष्कर में निवास करते थे। पांडुलेन गुफा के लेख में, जो ई. सन् १२५ का माना जाता है, उषमदवत्त का नाम आता है। यह विख्यात राजा [[नहपाण]] का दामाद था और इसने पुष्कर आकर ३००० गायों एवं एक गाँव का दान किया था।
 
इन लेखों से पता चलता है कि ई. सन् के आरंभ से या उसके पहले से पुष्कर तीर्थस्थान के लिए विख्यात था। स्वयं पुष्कर में भी कई प्राचीन लेख मिले है जिनमें सबसे प्राचीन लगभग ९२५ ई. सन् का माना जाता है। यह लेख भी पुष्कर से प्राप्त हुआ था और इसका समय १०१० ई. सन् के आसपास माना जाता है।
पंक्ति 87:
== देश का इकलौता ब्रह्मा मन्दिर ==
[[चित्र:BrahmaPushkarGurjarPilgrimage.jpg|right|thumb|300px|पुष्कर का ब्रह्मा मन्दिर]]
पुष्कर को तीर्थों का मुख माना जाता है। जिस प्रकार [[इलाहाबाद|प्रयाग]] को "तीर्थराज" कहा जाता है, उसी प्रकार से इस तीर्थ को "पुष्करराज" कहा जाता है। पुष्कर की गणना पंचतीर्थों व पंच सरोवरों में की जाती है। पुष्कर सरोवर तीन हैं -
 
* ज्येष्ठ (प्रधान) पुष्कर
पंक्ति 105:
 
== शक्तिपीठ ==
यहां देवी [[पार्वती|सती]] की दो पहुंचियां गिरी थीं। इस कारण यहां [[शक्ति पीठ|शक्तिपीठ]] है।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[अजमेर जिला|अजमेर ज़िला]]
 
== बाहरी कड़ियाँ ==