"थॉमस ऐल्वा एडीसन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: साँचा बदल रहा है: Infobox person
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 24:
 
[[File:A day with Thomas A. Edison.webm|thumb|thumbtime=1|upright=1.1|{{en}} ''A Day with Thomas Edison'' (1922)]]
'''थॉमस एल्वा एडिसन''' (११ फ़रवरी १८४७ - १८ अक्टूबर १९३१) हान अमरीकी [[आविष्कारक]] एवं वीध्वांत व्यक्ति थे।[[फोनोग्राफ]] एवं [[तापदीप्त लैम्प|विद्युत बल्ब]] सहित अनेकों युक्तियाँ विकसित कीं जिनसे संसार भर में लोगों के जीवन में भारी बदलाव आये। "मेन्लो पार्क के जादूगर" के नाम से प्रख्यात, [[वृहद उत्पादन|भारी मात्रा में उत्पादन]] के सिद्धान्त एवं विशाल टीम को लगाकर अन्वेषण-कार्य को आजमाने वाले वे पहले अनुसंधानकर्ता थे। इसलिये एडिसन को ही प्रथम '''औद्योगिक प्रयोगशाला''' स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। अमेरिका में अकेले '''१०९३''' पेटेन्ट कराने वाले एडिसन विश्व के सबसे महान आविष्कारकों में गिने जाते हैं।
एडीसन बचपन से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे
 
पंक्ति 33:
 
== अनुसंधानओं का आरम्भ ==
1869 ई. में एडिसन ने अपने सर्वप्रथम आविष्कार "[[विद्युत मतदानगणक]]" को पेटेंट कराया। नौकरी छोड़कर प्रयोगशाला में आविष्कार करने का निश्चय कर निर्धन एडिसन ने अदम्य आत्मविश्वास का परिचय दिया। 1870-76 ई. के बीच एडिसन ने अनेक आविष्कार किए। एक ही तार पर चार, छह, संदेश अलग अलग भेजने की विधि खोजी, [[शेयर बाज़ार|स्टॉक एक्सचेंज]] के लिए तार छापने की स्वचालित मशीन को सुधारा, तथा [[टेलीफोनदूरभाष|बेल टेलीफोन यंत्र]] का विकास किया। उन्होंने 1875 ई. में "सायंटिफ़िक अमेरिकन" में "ईथरीय बल" पर खोजपूर्ण लेख प्रकाशित किया; 1878 ई. में [[फोनोग्राफ मशीन]] पेटेंट कराई जिसकी 2010 ई. में अनेक सुधारों के बाद वर्तमान रूप मिला।
 
21 अक्टूबर 1879 ई. को एडिसन ने 40 घंटे से अधिक समय तक बिजली से जलनेवाला निर्वात [[तापदीप्त लैम्प|बल्ब]] विश्व को भेंट किया। 1883 ई. में "एडिसन प्रभाव" की खोज की, जो कालांतर में वर्तमान [[रेडियो|रेडियो वाल्व]] का जन्मदाता सिद्ध हुआ। अगले दस वर्षो में एडिसन ने [[प्रकाश]], [[ऊष्मा|उष्मा]] और शक्ति के लिए विद्युत के उत्पादन और त्रितारी वितरण प्रणाली के साधनों और विधियों पर प्रयोग किए; भूमि के नीचे केबुल के लिए विद्युत के तार को रबड़ और कपड़े में लपेटने की पद्धति ढूँढी; [[डायनेमो]] और [[इंजन|मोटर]] में सुधार किए; यात्रियों और माल ढोने के लिए [[रेलगाड़ी|विद्युत रेलगाड़ी]] तथा चलते जहाज से संदेश भेजने और प्राप्त करने की विधि का आविष्कार किया। एडिसन ने [[बैटरीविद्युत कोष|क्षार संचायक बैटरी]] भी तैयार की; [[लौह अयस्क]] को चुंबकीय विधि से गहन करने का प्रयोग किए, 1891 ई. में [[कैमरा|चलचित्र कैमरा]] पेटेंट कराया एवं इन चित्रों को प्रदर्शित करने के लिए [[किनैटोस्कोप]] का आविष्कार किया।
 
[[पहला विश्व युद्ध|प्रथम विश्वयुद्ध]] में एडिसन ने जलसेना सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष बनकर 40 युद्धोपयोगी आविष्कार किए। पनामा पैसिफ़िक प्रदर्शनी ने 21 अक्टूबर 1915 ई. को एडिसन दिवस का आयोजन करके विश्वकल्याण के लिए सबसे अधिक अविष्कारों के इस उपजाता को संमानित किया। 1927 ई. में एडिसन नैशनल ऐकैडमी ऑव साइंसेज़ के सदस्य निर्वाचित हुए। 21 अक्टूबर 1929 को राष्ट्रपति दूसरे ने अपने विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिसन का अभिवादन किया।
 
== अन्तिम समय ==