"पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 11:
|languages= [[कज़ाख़ भाषा|कज़ाख़]], [[रूसी भाषा|रूसी]]
}}
'''पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत''' (<small>[[कज़ाख़ भाषा|कज़ाख़]]: Шығыс Қазақстан облысы, [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: East Kazakhstan Province</small>) [[मध्य एशिया]] के [[कज़ाख़िस्तान|क़ज़ाख़स्तान]] देश का एक [[क़ाज़ाख़स्तानक़ज़ाख़स्तान के प्रांत|प्रांत]] है। इसकी राजधानी ओसकेमेन (<small>Oskemen</small>) नाम का शहर है, जिसे उस्त-कमेनोगोर्स्क (<small>Ust-Kamenogorsk</small>) भी कहा जाता है। इस प्रांत की उत्तरी सीमाएँ [[रूस]] से और पूर्वी सीमाएँ [[चीनी जनवादी गणराज्य|जनवादी गणतंत्र चीन]] के [[शिंजियांग|शिनजियांग प्रांत]] से लगती हैं। इसका सूदूर पूर्व छोर [[मंगोलिया]] से केवल ५० किमी दूर है लेकिन बीच में चीन और रूस का ज़रा से हिस्सा क़ज़ाख़स्तान और मंगोलिया के बीच आ जाता है।
 
== विवरण ==
प्रांत के पूर्वी हिस्से में [[अल्ताई पर्वत शृंखला|अल्ताई पर्वतों]] का कुछ भाग आता है लेकिन पश्चिमी हिस्सों में [[स्तॅपी|स्तेपी]] क्षेत्र का मैदान विस्तृत है। प्रान्त के उत्तर में सेमेय (<small>Семей, Semey</small>) शहर है जिसे पहले सेमीपलातिन्स्क (<small>Семипала́тинск, Semipalatinsk</small>) कहा जाता था। यहाँ [[सोवियत संघ]] के ज़माने में उस देश के परमाणु हथियार आज़माए जाते थे। १९४९ से १९८९ के बीच यहाँ ४५६ परमाणु विस्फोट किये गए।<ref name="ref45hiceh">[http://books.google.com/books?id=CH3PY_LSOlAC Kazakhstan: Bradt Travel Guide], Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ''... The name of Semipalatinsk has internationally become closely identified with the Semipalatinsk Test Site, the location for 456 nuclear explosions between 1949 and 1989 ...''</ref>
 
== समुदाय ==
सन् २००९ की जनगणना के हिसाब से इस प्रांत के ५५% लोग [[कज़ाख़ लोग|कज़ाख़ समुदाय]] के और ४१% लोग रूसी समुदाय के थे। इनके अलावा यहाँ यूक्रेनी और अन्य समुदायों के लोग भी रहते हैं। राजधानी ओसकेमेन में रूसी और यूक्रेनी लोगों की तादाद कज़ाख़ लोगों से ज्यादा है।
 
== पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत के कुछ नज़ारे ==
<gallery>
File:Steppe-2003.JPG|पूर्व क़ज़ाख़स्तान की [[स्तॅपी|स्तेपी]] में एक जगह
File:Semey central square.jpg|सेमेय शहर का एक दृश्य
File:Bukhtarma.jpg|बुख़्तरमा नदी