"सड़क": अवतरणों में अंतर

प्रवीन्द्र नेगी (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3753108 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 3:
 
==सड़क निर्माण==
[[चित्र:Us land survey officer.jpg|right|thumb|300px|[[तलेक्षणडम्पी यंत्रलेवल|लेवेल बताने वाले उपकरण]] से [[सर्वेक्षण]] करता हुआ एक सर्वेक्षक]]
[[Image:Road building-Hungary-1.jpg|right|thumb|300px|[[ऐसफाल्ट]] की परत और [[हैम रोड रोलर]]]]
यात्रियों और माल असबाब को एक स्थान से दूसरे स्थान तक न्यूनतम चालनशक्ति लगाकर पहुँचाने के लिए सड़कों का निर्माण इस प्रकार किया जाता है कि बनाने में व्यय भी कम हो और पीछे देखभाल भी बहुत महँगी न हो। सभी देशों में सड़क विकास की प्रारंभिक अवस्था में, जब गाड़ियाँ धीमी गति से चला करती थी, सड़क के मध्य के पक्के भाग के (जिसे पक्का गोला भी कहा जाता है) संरचनात्मक पहलू पर, उसके ज्यामितिक रूप की अपेक्षा अधिक ध्यान दिया जाता था। मोटर गाड़ियों की संख्या और उनकी गति में वृद्धि होने पर, सड़क के डिज़ाइन में उसके ज्यामितिक रूप का महत्व बहुत बड़ गया है। यह उचित भी है, क्योंकि पक्के गोले की रचना में तो यातायात की आवश्यकता के अनुसार बाद में सुधार हो सकता है, पर मोटरों का वेग बढ़ने पर यात्री की सुरक्षा और सुख के अनुसार सड़क के ज्यामितिक रूप को, स्थानीय अवस्थाओं के कारण, बदलना बहुत कठिन हो जाता है, यद्यपि वह व्यय के लिहाज से निषिद्ध न हो
पंक्ति 23:
निर्माण के ज्यामितिक पक्ष हैं : मार्ग की रेखा, सड़क की चौड़ाई, मोड़, क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर बाहरी उठान, दूसरे भागों के साथ संगम तथा दृष्टि दूरी आदि। यातायात की प्रत्याशित संख्या, भार, वेग और अन्य स्थानीय अवस्थाओं को ध्यान में रखकर उनका डिज़ाइन तैयार किया जाता है।
 
'''संरचनीय डिज़ाइन''' पक्के गोले का किया जाता है। पक्के गोले की सतह का मुख्य उद्देश्य यातायात के लिए दृढ़, पक्का और चिकना रास्ता देना और उसपर पड़नेवाले भार ओर पक्के या संघट्ट को नीचे की अपेक्षा निर्बल भूमि पर बाँटना है। निर्माण में लगाए जानेवाले पदार्थों के अनुसार पक्का गोला दृढ़ या लचीला होता है। सीमेंट कंक्रीट से बना गोला दृढ़ गोले का उदाहरण है। लचीले गोले वे होते हैं जो मिट्टी, बजरी, टूटे पत्थर की रोड़ी, कोलतार, [[ऐस्फाल्ट|बिटुमेन]] या अन्य ऐसे ही पदार्थों से बनाए जाते हैं।
 
===भारत में सड़क-निर्माण===
पंक्ति 36:
 
==इन्हें भी देखें==
*[[ग्रैंड ट्रंक रोड|ग्रांड ट्रंक रोड]]
*[[सड़क परिवहन]]
*[[सड़क सतह]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/सड़क" से प्राप्त