"दावानल": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Wildfire in California.jpg|thumb|right|250px|[[कैलिफ़ोर्निया|कैलीफोर्निया]] में ५ सितम्बर २००८ का दावानल।]]
'''दावानल''' या '''वन की आग''' उस दुर्घटना को कहते हैं जब किसी वन के एक भाग में या पूरे वन में ही आग लग जाती है और उस वन के सभी पेड़-पौधे, जीव-जन्तु इत्यादि जलने लगते हैं। दावानल के लिए स्थिति तब उत्पन्न होती है जब वनस्पतियां और मिट्टी सूख जाते हैं और आद्रता भी बहुत कम होती है। आग प्राकृतिक कारणों जैसे आकाशीय बिजली गिरने से या प्राकृतिक रूप से वन में उत्पन्न घर्षण से लग सकती है या यह मानव निर्मित भी हो सकती जैसे कोई लापरवाही से सूखे वन में सुलगती हुई सिगरेट या माचिस की तीली फैंक दे। एक बार चिंगारी भड़कने के बाद आग हवा के प्रभाव में तेज़ी से फैलती है, विशेषकर तब जबकी आग सूखे झाडफूस को पकड़ लेती है।
 
पंक्ति 6:
दावानल से निबटने हेतु अग्निशमन में एक विशेष पाठ्यक्रम होता है और जो अग्निशमन कर्मी इसमें दक्ष होतें है उन्हें वाहनों, वायुयानों, हेलीकॉप्टरों इत्यादि में अग्निशमन के लिए रखा जाता है।
 
दावानल की समस्या मुख्यतः [[ग्रीष्म ऋतु]] में होती है और विश्व के बहुत से भागों में यह समस्या बहुत आम है जैसे [[यूरोप]] में २००७ का यूनानी दावानल<ref>[http://hi.globalvoicesonline.org/greece-on-fire/ यूनान में दावानल]</ref>, [[ऑस्ट्रेलिया]] का २००९ का दावानल<ref>[http://www.khaskhabar.com/daily-news.php?storyid=109 आस्ट्रेलिया में दावानल]</ref>, [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के [[कैलिफ़ोर्निया|कैलीफोर्निया]] का दावानल<ref>[http://www.khaskhabar.com/showstory.php?storyid=7602 कैलीफोर्निया में दावानल और भडकी]</ref> और [[भारत]] में भी उत्तरी राज्यों में यह समस्या हैं<ref>[http://in.jagran.yahoo.com/news/editorial/general/2_7_5438146.html दावानल] [[दैनिक जागरण]] समाचार</ref>।
{{-}}
== आँकड़े ==
विभिन्न देशों में पहाड़ी क्षेत्रों में दावानल के आँकड़े निम्नलिखित हैं:
* [[फ़्रान्स|फ्रांस]]: २११ [[वर्ग किलोमीटर]]/५२,१४० [[एकड़]], कुल भूमि क्षेत्र का ०.०४%।
* [[पुर्तगाल]]:
** [[१९९१]]: १,८२० वर्ग किलोमीटर/४,४९,७३२ एकड़, भूमि क्षेत्र का २%।