"मीनाकारी": अवतरणों में अंतर

→‎top: ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: उपर → ऊपर (2)
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 2:
[[चित्र:PlacaDormicion MAN.JPG|300px|right|thumb|मीनाकारी से सज्जित एक प्लेट]]
 
'''मीनाकारी''' (Enamaling) एक कलात्मक प्रक्रिया है। इसमें [[कांच|काच]] (ग्लास) के बारीक पाउडर को ७५० डिग्री सेल्सियस से ८५० डिग्री सेल्सियस तक गर्म करके पिघलाकर धातु ऑक्‍साइड जैसे [[चाँदी|चांदी]], [[सोना]], [[ताम्र|तांबा]] और [[जस्ता|जिंक]] के ऊपर क्रिस्टलीय पारदर्शी रूप में जड़ (fuse) दिया जाता है। तांबे, चांदी या सोने पर किए गए असली इनामेल से मणियों जैसे खूबसूरत रंग पैदा होते हैं।
 
मीनाकारी का कार्य मूल्यवान व अर्द्धमूल्वान रत्नों तथा सोने व चांदी के आभूषणों पर किया जाता है। [[जयपुर]] में [[सोना|सोने]] के [[आभूषण|आभूषणों]] और खिलौनों पर बड़ी सुंदर मीनाकारी की जाती है।