"स्कन्द पुराण": अवतरणों में अंतर

rm linkspam
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 9:
| cover_artist =
| country = [[भारत]]
| language = [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]]
| series = [[पुराण]]
| subject = [[शैव]], [[कार्तिकेय|स्कन्द]], [[भक्ति]], [[तीर्थ|तीर्थ-वर्णन]]
| genre = प्रमुख शैव एवं तीर्थ-वर्णन प्रधान ग्रन्थ
| publisher =
पंक्ति 24:
}}
 
विभिन्न विषयों के विस्तृत विवेचन की दृष्टि से '''स्कन्दपुराण''' सबसे बड़ा [[पुराण]] है। भगवान [[कार्तिकेय|स्कन्द]] के द्वारा कथित होने के कारण इसका नाम 'स्कन्दपुराण' है। इसमें [[बद्रीनाथ मन्दिर|बद्रिकाश्रम]], [[अयोध्या]], [[जगन्नाथ मन्दिर, पुरी|जगन्नाथपुरी]], [[रामेश्वरम तीर्थ|रामेश्वर]], [[कन्याकुमारी]], [[प्रभास]], [[द्वारका]], [[काशी]], [[कांचीपुरम|कांची]] आदि तीर्थों की महिमा; [[गंगा नदी|गंगा]], [[नर्मदा नदी|नर्मदा]], [[यमुना नदी|यमुना]], [[सरस्वती]] आदि नदियों के उद्गम की मनोरथ कथाएँ; [[रामायण]], [[श्रीमद्भागवतभागवत पुराण|भागवतादि]] ग्रन्थों का माहात्म्य, विभिन्न महीनों के व्रत-पर्व का माहात्म्य तथा [[महाशिवरात्रि|शिवरात्रि]], [[सत्य नारायण व्रत कथा|सत्यनारायण]] आदि व्रत-कथाएँ अत्यन्त रोचक शैली में प्रस्तुत की गयी हैं। विचित्र कथाओं के माध्यम से भौगोलिक ज्ञान तथा प्राचीन इतिहास की ललित प्रस्तुति इस पुराण की अपनी विशेषता है। आज भी इसमें वर्णित विभिन्न व्रत-त्योहारों के दर्शन भारत के घर-घर में किये जा सकते हैं।
 
इसमें लौकिक और पारलौकिक ज्ञानके अनन्त उपदेश भरे हैं। इसमें [[धर्म]], [[सदाचार]], [[योग]], [[ज्ञान]] तथा [[भक्ति]] के सुन्दर विवेचनके साथ अनेकों साधु-महात्माओं के सुन्दर चरित्र पिरोये गये हैं। आज भी इसमें वर्णित आचारों, पद्धतियोंके दर्शन हिन्दू समाज के घर-घरमें किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें भगवान [[शिव]] की महिमा, सती-चरित्र, शिव-पार्वती-विवाह, कार्तिकेय-जन्म, तारकासुर-वध आदि का मनोहर वर्णन है।<ref>[http://www.gitapress.org/hindi/search_result.asp गीताप्रेस डाट काम]</ref>
पंक्ति 37:
== विस्तार ==
स्कन्द पुराण कथित रूप में एक शतकोटि पुराण है, जिसमें शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। उसके सारभूत अर्थ का [[वेद व्यासवेदव्यास|व्यासजी]] ने स्कन्दपुराण में वर्णन किया है। स्कन्द पुराण इक्यासी हजार श्लोकों से युक्त है एवं इसमें सात खण्ड हैं। पहले खण्ड का नाम माहेश्वर खण्ड है, इसमें बारह हजार से कुछ कम श्लोक हैं। दूसरा वैष्णवखण्ड है, तीसरा ब्रह्मखण्ड है। चौथा काशीखण्ड एवं पाँचवाँ अवन्तीखण्ड है; फिर क्रमश: नागर खण्ड एवं प्रभास खण्ड है।<ref name="अ">स्कन्द पुराण, गीताप्रेस गोरखपुर</ref>
 
स्कन्द पुराण के कई संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। प्राचीन संस्करणों में नवल किशोर प्रेस, लखनऊ एवं वेंकटेश्वर प्रेस, बंबई के संस्करण हैं। इन दोनों संस्करणों के साथ-साथ एक बांग्ला संस्करण के आधार पर भी स्कन्द पुराण के पाँच खण्डों का संपादित संस्करण 1960-62 ई० में मनसुखराय मोर, 5 क्लाइव राॅ, कलकत्ता से छह जिल्दों में प्रकाशित हुआ। इसी के साथ नागर तथा प्रभास खण्ड को भी मिलाकर सम्पूर्ण स्कन्द पुराण (मूलमात्र) अब चौखम्बा संस्कृत सीरीज ऑफिस, वाराणसी से प्रकाशित है।<ref>स्कन्दमहापुराणम्, चौखम्बा संस्कृत सीरीज ऑफिस, वाराणसी, संस्करण-2003 ई०, जिल्द-1 से 6 तक की भूमिकादि में परिलक्षित।</ref> इसी संस्करण से श्लोकों की गणना करने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि स्कन्द पुराण में कालान्तर में कम से कम तेरह हजार श्लोक प्रक्षिप्त रूप में शामिल हो गये हैं। श्लोकों की कुल संख्या 81,100 की अपेक्षा 94,410 हो गयी हैं; जबकि कुल संख्या विभिन्न पुराणों में उल्लिखित संख्या (81,100) से कुछ हजार कम ही होनी चाहिए थी, क्योंकि पुराणगत प्राचीन गणना में श्लोकों के साथ उवाचों की संख्या भी मिली रहती थी। यह स्वतंत्र शोध का विषय है। बहरहाल यहाँ उक्त संस्करण से अध्याय सहित श्लोकों की सम्पूर्ण संख्या दी जा रही है।
पंक्ति 113:
 
=== ब्रह्मखण्ड ===
इसमे सेतुमाहात्म्य प्रारम्भ करके वहां के स्नान और दर्शन का फल बताया गया है, फिर [[गालव]] की तपस्या तथा राक्षस की कथा है, तत्पश्चात देवीपत्तन में चक्रतीर्थ आदि की महिमा, वेतालतीर्थ का माहात्म्य और पापनाश आदि का वर्णन है, मंगल आदि तीर्थ का माहात्म्य ब्रह्मकुण्ड आदि का वर्णन हनुमत्कुण्ड की महिमा तथा अगस्त्यातीर्थ के फल का कथन है, रामतीर्थ आदि का वर्णन लक्ष्मीतीर्थ का निरूपण शंखतीर्थ की महिमा साध्यातीर्थ के प्रभावों का वर्णन है, फिर रामेश्वर की महिमा तत्वज्ञान का उपदेश तथा सेतु यात्रा विधि का वर्णन है, इसके बाद धनुषकोटि आदि का माहात्म्य क्षीरकुण्ड आदि की महिमा गायत्री आदि तीर्थों का माहात्म्य है। इसके बाद धर्मारण्य का उत्तम माहात्मय बताया गया है जिसमे भगवान शिव ने स्कन्द को तत्व का उपदेश दिया है, फिर धर्मारण्य का प्रादुर्भाव उसके पुण्य का वर्णन कर्मसिद्धि का उपाख्यान तथा ऋषिवंश का निरूपण किया गया है। इसके बाद वर्णाश्रम धर्म के तत्व का निरूपण है, तदनन्तर देवस्थान-विभाग और बकुलादित्य की शुभ कथा का वर्णन है। वहां छात्रानन्दा, शान्ता, श्रीमाता, मातंगिनी, और पुण्यदा ये पांच देवियां सदा स्थित बतायी गयी है। इसके बाद यहां इन्द्रेश्वर आदि की महिमा तथा [[द्वारका]] आदि का निरूपण है, लोहासुर की कथा गंगाकूप का वर्णन श्रीरामचन्द्र का चरित्र तथा सत्यमन्दिर का वर्णन है, फिर जीर्णोद्धार की महिमा का कथन आसनदान जातिभेद वर्णन तथा स्मृति-धर्म का निरूपण है। इसके बाद अनेक उपाख्यानो से युक्त [[वैष्णव सम्प्रदाय|वैष्णव धर्म]] का निरूपण है। इसके बाद मुण्यमय चातुरमास्य का माहात्म्य प्रारम्भ करके उसमें पालन करने योग्य सब धर्मों का निरूपण किया गया है, फिर दान की प्रसंशा, व्रत की महिमा, तपस्या और पूजा का माहात्म्य तथा सच्छूद्र का कथन है। इसके बाद प्रकृतियों के भेद का वर्णन शालग्राम के तत्व का निरूपण [[तारकासुर]] के वध का उपाय, गरुडपूजन की महिमा, विष्णु का शाप, वृक्षभाव की प्राप्ति, पार्वती का अनुभव, भगवान शिव का ताण्डव नृत्य, रामनाम की महिमा का निरूपण [[शिवलिंग]]पतन की कथा, पैजवन शूद्र की कथा, पार्वती के जन्म और चरित्र, तारकासुर का अद्भुत वध, प्रणव के ऐश्वर्य का कथन, तारकासुर के चरित्र का पुनर्वणन, दक्ष-यज्ञ की समाप्ति, द्वादशाक्षरमंत्र का निरूपण ज्ञानयोग का वर्णन, द्वादश सूर्यों की महिमा तथा चातुर्मास्य-माहात्म्य के श्रवण आदि के पुण्य का वर्णन, किया गया है, जो मनुष्यों के लिये कल्याणकारक है। इसके बाद ब्राह्मोत्तर भाग में भगवान शिव की अद्भुत महिमा पंचाक्षरमंत्र के माहात्म्य तथा गोकर्ण की महिमा है, इसके बाद शिवरात्रि की महिमा प्रदोषव्रत का वर्णन है, तथा सोमवारव्रत की महिमा एवं सीमन्तिनी की कथा है। फिर भद्रायु की उत्पत्ति का वर्णन सदाचार-निरूपण शिवकवच का उपदेश भद्रायु के विवाह का वर्णन भद्रायु की महिमा भस्म-माहात्म्य-वर्णन, शबर का उपाख्यान, उमामहेश्वर व्रत की महिमा, रुद्राक्ष का माहात्म्य, रुद्राध्याय के पुण्य तथा ब्रह्मखण्ड के श्रवण आदि की महिमा का वर्णन है।
 
=== काशीखण्ड ===