"स्रोतास्विनी तारामंडल": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 23:
| bordering = [[सीटस तारामंडल]] (Cetus)
[[भट्टी तारामंडल]] (Fornax)
[[अमरपक्षी तारामंडल]] (Phoenix)
[[नर जलसर्प तारामंडल]] (Hydrus)
[[टूकेना तारामंडल]] (Tucana)
[[होरोलोजियम तारामंडल]] (Horologium)
[[छेनी तारामंडल]] (Caelum)
[[ख़रगोश तारामंडल]] (Lepus)
[[कालपुरुष तारामंडल]] (Orion)
[[वृष तारामंडल]] (Taurus)
| latmax = [[32 अक्षांश उत्तर|32]]
| latmin = [[दक्षिणदक्षिणी ध्रुव|90]]
| month = December
| notes=

'''स्रोतास्विनी''' ([[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] अर्थ: नहर, नदी या प्रवाह) या '''इरिडनस''' (Eridanus constellation) एक [[तारामंडल]] है जो [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में [[क्लाडियस टॉलमी|टॉलमी]] ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था।

== अन्य भाषाओं में ==
[[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] में स्रोतास्विनी तारामंडल को "इरिडनस कॉन्स्टॅलेशन" (Eridanus constellation) कहा जाता है, जो [[यूनानी भाषा]] में आधुनिक पो नामक नदी का नाम था। [[अरबी भाषा|अरबी]] में इसे "अल-नहर" ({{Nastaliq|ur|النهر}}) कहा जाता है।

== तारे ==
स्रोतास्विनी तारामंडल में [[बायर नामांकन|बायर नाम]] वाले ८७ तारे हैं, जिसमें से ७ के इर्द-गिर्द [[बहिर्ग्रह|ग़ैर-सौरीय ग्रह]] परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल में दो दिलचस्प तारे हैं -
* [[आकरनार तारा]] - यह तारा इतनी तेज़ी से [[घूर्णन]] कर रहा है (यानि अपने अक्ष पर घूम रहा है) के इसका गोल अकार पिचक गया है - इसकी चौड़ाई इसकी लम्बाई से डेढ़ गुना हो गयी है।
* [[ऍप्सिलन ऍरिडानी तारा]] - यह तारा [[सूर्य|सूरज]] से मिलता-जुलता है इसलिए [[विज्ञान कथा साहित्य]] में अक्सर यहाँ यानों से जाने की कल्पना की गयी है और इसके इर्द-गिर्द कल्पित ग्रहों पर प्राणियों के मिलने की कल्पना भी की गयी है। अब वैज्ञानिकों को हक़ीक़त में यह शक़ हो गया है के इसके इर्द-गिर्द एक [[बृहस्पति (ग्रह)|बृहस्पति]] जैसा [[गैस दानव]] ग्रह परिक्रमा कर रहा है।

== महारिक्ति ==
ब्रह्माण्ड के जिन बड़े इलाक़ों में कोई आकाशगंगा नहीं होती उन्हें "[[रिक्ति (खगोलशास्त्र)|रिक्ति]]" (वोइड) कहा जाता है। [[खगोलीय ठंडा धब्बा|इरिडनस महारिक्ति]] सन् २००७ तक मिली सब से बड़ी ज्ञात रिक्ति है और इसका व्यास एक [[अरबभारतीय (संख्या) प्रणाली|अरब]] [[प्रकाश-वर्ष]] है। इसकी उपस्तिथि ब्रह्माण्ड की सृष्टि की वर्तमान वैज्ञानिक धारणाओं के लिए एक चुनौती है। वैज्ञानिकों ने यहाँ तक कहा है के शायद यह हमारे ब्रह्माण्ड और एक अन्य अज्ञात/अदृश्य ब्रह्माण्ड के दरमयान [[क्वाण्टम उलझाव|क्वांटम उलझाव]] का नतीजा है।<ref>[http://space.newscientist.com/article/mg19626311.400-the-void-imprint-of-another-universe.html The void: Imprint of another universe?]</ref><ref>[http://www.theblogofscience.com/evidence-for-a-parallel-universe/ Evidence for a parallel universe?]</ref><ref>[http://news.bbc.co.uk/2/hi/science/nature/6962185.stm Great 'cosmic nothingness' found], BBC News.</ref>

== चित्रदीर्घा ==
<gallery>
Jupiter-mass planet orbiting the nearby star Epsilon Eridani.jpg|[[ऍप्सिलन ऍरिडानी तारा|ऍप्सिलन ऍरिडानी तारे]] के इर्द-गिर्द परिक्रमा करता बृहस्पति-जैसा ग्रह - काल्पनिक चित्र
</gallery>

पंक्ति 49:
* [[ऍप्सिलन ऍरिडानी तारा]]
* [[तारामंडल]]
* [[खगोलीय ठंडा धब्बा|इरिडनस महारिक्ति]]

== सन्दर्भ ==