"बीजिंग": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 27:
}}
 
'''बीजिंग''' (北京) (या पेय्चीङ) [[चीनी जनवादी गणराज्य]], की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि [[नानजिंग|नान्जिंग]] का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"।<ref>http://www.ebeijing.gov.cn/Government/Administration_region/t930369.htm</ref> बीजिंग [[१९४९]] में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। [[१८२८]] से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था।
 
मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल [[बेल्जियम]] का लगभग आधा है। <ref>https://web.archive.org/web/20180320110417/http://tjj.beijing.gov.cn/English/PR/201801/t20180125_391609.html</ref>
 
बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर [[शंघाई]] देश का वित्तीय केन्द्र है और जो [[हॉन्ग कॉन्ग|हांगकांग]] के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। [[ब्रिटैनिका विश्वकोष|एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका]], बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है<ref>"Peking (Beijing)". Encyclopædia Britannica. 25 (15th edition, Macropædia ed.). pp. 468.</ref>। सबसे प्रसिद्ध है [[त्यानमन चौक]], जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से [[विश्व धरोहर|यूनेस्को विश्व धरोहर]] स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।
[[File:BeijingWatchTower.jpg|
 
[[१९८९]] में बीजिंग में त्यानमन चौक पर छात्र विद्रोह हुआ था जिसे चीन की साम्यवादी सरकार ने क्रूरता से कुचल दिया था। छात्र लोग लोकतन्त्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
 
[[अगस्त]] [[२००८]] में यहां [[2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक|२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक]] खेलों का आयोजन किया गया था।
 
== नाम ==
पंक्ति 63:
 
== भगिनी नगर ==
* {{flagicon|नीदरलैण्ड}} [[ऐम्स्टर्डैम|एम्सटर्डम]], [[नीदरलैण्ड]] (१९९४ से)
* {{flagicon|तुर्की}} [[अंकारा, तुर्की|अंकारा]], [[तुर्की]] (१९९० से)
* {{flagicon|थाईलैण्ड}} [[बैंकॉक|बैंकाक]], [[थाईलैण्ड]] (१९९३ से)
* {{flagicon|सर्बिया}} [[बॅलग्रेड|बेल्ग्रेड]], [[सर्बिया]] (१९८० से)
* {{flagicon|जर्मनी}} [[बर्लिन]], [[जर्मनी]] (१९९४ से)
* {{flagicon|बेल्जियम}} [[ब्रुसेल्स]], [[बेल्जियम]] (१९९४ से)
पंक्ति 76:
* {{flagicon|फ़्रान्स}} [[इल-दा-फ़्रान्स]], [[फ़्रान्स]] (१९८७ से)
* {{flagicon|पाकिस्तान}} [[इस्लामाबाद]], [[पाकिस्तान]] (१९९२ से)
* {{flagicon|इण्डोनेशिया}} [[जकार्ता]], [[इंडोनेशिया|इण्डोनेशिया]] (१९९२ से)
* {{flagicon|जर्मनी}} [[कोलोन]], [[जर्मनी]] (१९८७ से)
* {{flagicon|यूक्रेन}} [[कीव]], [[युक्रेन|यूक्रेन]] (१९९३ से)
* {{flagicon|पेरू}} [[लीमा]], [[पेरू]] (१९८३ से)
* {{flagicon|स्पेन}} [[मद्रिद|मैड्रिड]], [[स्पेन]] (१९८५ से)
* {{flagicon|रूस}} [[मास्को|मॉस्को]], [[रूस]] (१९९५ से)
* {{flagicon|संयुक्त राज्य अमेरिका}} [[न्यूयॉर्क नगर]], [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] (१९८० से)
* {{flagicon|कनाडा}} [[ओटावा]], [[कनाडा]] (१९९९ से)
पंक्ति 88:
* {{flagicon|इटली}} [[रोम]], [[इटली]] (१९९८ से)
* {{flagicon|दक्षिण कोरिया}} [[सियोल]], [[दक्षिण कोरिया]] (१९९३ से)
* {{flagicon|इस्राइल}} [[तेल अविव|तेल अवीव]], [[इज़राइल|इस्राइल]]
* {{flagicon|जापान}} [[टोक्यो]], [[जापान]] (१९७९ से)
* {{flagicon|संयुक्त राज्य अमेरिका}} [[वॉशिंगटन, डी॰ सी॰|वॉशिंगटन डी॰ सी॰]], [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] (१९८४ से)
 
== सन्दर्भ ==