"सोल्जर": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: साँचा बदल रहा है: Infobox film
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 18:
| budget =
}}
'''सोल्जर''' 1998 में बनी [[हिन्दी|हिन्दी भाषा]] की एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है। इसमें [[राखी गुलज़ार]], [[बॉबी देओल]] तथा [[प्रीति ज़िंटा]] ने अहम किरदार निभाया है। इसे 1998 में रिलीज़ किया गया था और [[बॉक्स ऑफिस इंडिया]] द्वारा 'सुपर हिट' घोषित किया गया था।<ref>{{cite news |title=पहली बार बेटे धरम देओल के साथ नजर आए बॉबी देओल, वीडियो हुआ वायरल |url=https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/race-3-bobby-deol-with-son-and-wife-salman-khan-1868133 |accessdate=26 नवम्बर 2018 |work=NDTVIndia |date=15 जून 2018}}</ref> यह भारत में साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। यद्यपि ''सोल्जर'' प्रीति जिंटा की पहली फिल्म थी, [[मणिरत्नम्|मणिरत्नम]] की ''[[दिल से]]'' सोल्जर से पहले रिलीज हो गई और इस प्रकार प्रीति के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।
 
== संक्षेप ==
पंक्ति 26:
मुंबई पुलिस को [[ऑस्ट्रेलिया]] के इंटरपोल ब्रांच से एक फ़ैक्स आता है कि वो एक तस्कर, जसवंत दलाल की तलाश कर रही है, जो भारत आ चुका है। उसे जीवित पकड़ने का काम एसीपी दिनेश कपूर ([[आशीष विद्यार्थी]]) को दिया जाता है, जो मरने वाले मेजर विजय मल्होत्रा का पुराना दोस्त रहता है। दिनेश उस फैक्स की कॉपी वो मेजर विक्की ([[बॉबी देओल]]) को भेजता है और जसवंत को पकड़ कर लाने बोलता है। विक्की उसे पकड़ लेता है और दिनेश के हवाले कर अपने अगले गुप्त मिशन को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले जाता है।
 
ऑस्ट्रेलिया में विरेन्दर, बलदेव और प्रताप अपनी पहचान छुपा कर जिंदगी बिताते रहते हैं। वहीं मिशन पूरा करते हुए विक्की की मुलाक़ात प्रताप सिंह की बेटी, प्रीति ([[प्रीति ज़िंटा|प्रीति जिंटा]]) से होती है। वो प्रीति को पटाने में लग जाता है, जिसकी बलदेव सिन्हा के बेटे, जोजों से मंगनी हुए रहती है। प्रीति के जरिये वो प्रताप सिंह से मिलता है और उसे सपने दिखाता है कि वो उसे और भी शक्तिशाली बना देगा, जिसकी वो कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था। वहीं विक्की से जोजो जलने लगता है कि वो उसकी मंगेतर को अपना बना लिया। वो उसके अपार्टमेंट में आ कर तोड़फोड़ करता है। जब ये बात विक्की को पता चलती है तो वो भी जोजो के पिता के घर आ कर तोड़फोड़ करता है और उसके कई लोगों को भी मार देता है।
 
बलदेव ये बात अपने भाई विरेन्दर को बताता है, जो विक्की को मारने का आदेश दे देता है। जब विक्की अपनी माँ से हवाई अड्डे में मिलने जाता है तो उन्हें पता चलता है कि उसकी माँ और कोई नहीं, बल्कि विरेन्दर की पूर्व पत्नी, शांति ([[फ़रीदा जलाल|फरीदा जलाल]]) है। उन्हें एहसास हो जाता है कि वो विरेन्दर का बेटा है तो उसे मारना छोड़ कर उसे भी गैंग का हिस्सा बना दिया जाता है। कुछ महीने बाद विक्की को विरेन्दर उस जगह ले जाता है, जहाँ उसने प्रताप, जसवंत और डीके की गुप्त जानकारी फाइलों में कैद रखी है। सारी जानकारी मिलने के बाद वो उसे मार देता है और इसका आरोप प्रताप पर लगा देता है और बलदेव ये बात जान कर प्रताप को मारने की कोशिश करता है, पर नाकाम रहता है।
पंक्ति 38:
* [[बॉबी देओल]] — विकि / राजू मल्होत्रा
* [[प्रीति ज़िंटा]] — प्रीति सिंह
* [[फ़रीदा जलाल|फरीदा ज़लाल]] — शांति सिन्हा
* [[जॉनी लीवर]] — मोहन / सोहन
* [[सुरेश ओबेरॉय]] — प्रताप सिंह