"सन्त एकनाथ": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:सन्त कवि हटाई; श्रेणी:सन्त जोड़ी
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Eknath.jpg|अंगूठाकार| सन्त[[चित्र:Sant_eknath.jpg|अंगूठाकार|संत एकनाथ महाराज ]]|कड़ी=Special:FilePath/Eknath.jpg]]
'''एकनाथ''' (१५३३-१५९९ ई.) प्रसिद्ध मराठी सन्त जिनका जन्म [[पैठण]] में संत भानुदास के कुल में हुआ था। इन्होंने [[संत ज्ञानेश्वर]] द्वारा प्रवृत्त साहित्यिक तथा धार्मिक कार्य का सब प्रकार से उत्कर्ष किया। ये संत भानुदास के पौत्र थे। [[गोस्वामी तुलसीदास]] के समान [[मूल नक्षत्र]] में जन्म होने के कारण ऐसा विश्वास है कि कुछ महीनों के बाद ही इनके माता पिता की मृत्यु हो गई थी। बालक एकनाथ स्वभावत: श्रद्धावान तथा बुद्धिमान थे। [[देवगढ़]] के हाकिम [[जनार्दन स्वामी]] की ब्रह्मनिष्ठा, विद्वत्ता, सदाचार और भक्ति देखकर भावुक एकनाथ उनकी ओर आकृष्ट हुए और उनके शिष्य हो गए। एकनाथ ने अपने गुरु से [[ज्ञानेश्वरी]], [[अमृतानुभव]], [[श्रीमद्भागवत]] आदि ग्रंथों का अध्ययन किया और उनका आत्मबोध जाग्रत हुआ। [[गुरु]] की आज्ञा से ये गृहस्थ बने।