"डिस्नोमिया (उपग्रह)": अवतरणों में अंतर

छो →‎कक्षा और परिक्रमा: clean up, replaced: |coauthors= → |author2= AWB के साथ
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:2006-16-a-full-1-.jpg|240px|thumb|ऍरिस और डिस्नोमिया का काल्पनिक चित्र - [[ऍरिस (बौना ग्रह)|ऍरिस]] बड़ा गोला है और डिस्नोमिया उसके ऊपर छोटा-सा गोला है, ऊपर बाँहिनी तरफ दूर [[सूर्य|सूरज]] चमक रहा है]]
'''डिस्नोमिया''' हमारे [[सौर मण्डल]] के सब से बड़े ज्ञात [[बौना ग्रह|बौने ग्रह]] [[ऍरिस (बौना ग्रह)|ऍरिस]] का इकलौता ज्ञात उपग्रह है। [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम "(१३६११९) ऍरिस १ डिस्नोमिया" है। इसका व्यास (डायामीटर) १००-२५० किमी अनुमानित किया जाता है।<ref name="dysnomiaref1">{{cite web |title=डिस्नोमिया, ऍरिस का चन्द्रमा (डिस्नोमिया, द मून ऑफ़ ऍरिस - अंग्रेज़ी में) |publisher=कैल्टॅक |author=माइकल ब्राउन |url=http://www.gps.caltech.edu/~mbrown/planetlila/moon |accessdate=२००९-०७-०२}}</ref>
 
ऍरिस और डिस्नोमिया दोनों की खोज सन् २००५ में की गयी थी। दोनों ही [[वरुण-पार वस्तुएँ]] हैं, यानि [[वरुण (ग्रह)|वरुण]] (नॅप्टयून) की [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] से भी बाहार हैं। ये दोनों सूरज से बेहद दूर हैं और [[काइपर घेरा|काइपर घेरे]] से भी बाहर एक [[बिखरा चक्र|बिखरे चक्र]] नाम के क्षेत्र में स्थित हैं। २०११ में ऍरिस और डिस्नोमिया सूरज से ९६.६ [[खगोलीय इकाई]] की दूरी पर थे, जो प्लूटो से भी तीन गुना अधिक है। आज की तारीख़ में ऍरिस और डिस्नोमिया हमारे सौर मण्डल की सब से दूरी पर स्थित प्राकृतिक वस्तुएँ हैं।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
ऍरिस को [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] में "Eris" और डिस्नोमिया को अंग्रेज़ी में "Dysnomia" लिखते हैं। डिस्नोमिया (Δυσνομία) प्राचीन यूनानी धर्म में ऍरिस (Ἔρις) नाम की एक देवी की बेटी थी। ऍरिस विवाद और लड़ाई-झगड़े की देवी मानी जाती थीं और "डिस्नोमिया" का अर्थ प्राचीन यूनानी में "अराजकता" है, यानि वह स्थिति जिसमें कोई न्याय-क़ानून न हो और हाहाकार मचा हुआ हो।
 
== कक्षा और परिक्रमा ==