"केसर": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 21:
|image_caption = केसर का पौधा, लाल स्टिग्मा के साथ
|regnum = [[पादप]]
|unranked_divisio = [[सपुष्पक पौधा|एंजियोस्पर्म]]
|unranked_classis = [[एकबीजपत्री]]
|ordo = [[एऐस्पैरागलेस]]
पंक्ति 34:
[[चित्र:Crocus sativus2.jpg|thumb|left|केसर का पुष्प]]
 
'''केसर''' (saffron) एक सुगंध देनेवाला पौधा है। इसके पुष्प की वर्तिकाग्र (stigma) को केसर, कुंकुम, जाफरान अथवा सैफ्रन (saffron) कहते हैं। यह इरिडेसी (Iridaceae) कुल की क्रोकस सैटाइवस (Crocus sativus) नामक क्षुद्र वनस्पति है जिसका मूल स्थान दक्षिण [[यूरोप]] है, यद्यपि इसकी खेती [[स्पेन]], [[इटली]], [[यूनान|ग्रीस]], [[तुर्किस्तान]], [[ईरान]], [[चीन]] तथा [[भारत]] में होती है। भारत में यह केवल [[जम्मू]] (किस्तवार) तथा [[कश्मीर]] (पामपुर) के सीमित क्षेत्रों में पैदा होती हैं। [[प्याज]] तुल्य इसकी गुटिकाएँ (bulb) प्रति वर्ष अगस्त-सितंबर में रोपी जाती हैं और अक्टूबर-दिसंबर तक इसके पत्र तथा पुष्प साथ निकलते हैं।
 
केसर का क्षुप 15-25 सेंटीमीटर ऊँचा, परंतु कांडहीन होता है। पत्तियाँ मूलोभ्दव (radical), सँकरी, लंबी और नालीदार होती हैं। इनके बीच से पुष्पदंड (scapre) निकलता है, जिसपर नीललोहित वर्ण के एकाकी अथवा एकाधिक पुष्प होते हैं। पंखुडि़याँ तीन तीन के दो चक्रों में और तीन पीले रंग के पुंकेशर होते हैं। कुक्षिवृंत (style) नारंग रक्तवर्ण के, अखंड अथवा खंडित और गदाकार होते हैं। इनकी ऊपर तीन कुक्षियाँ, लगभग एक इंच लंबी, गहरे, लाल अथवा लालिमायुक्त हल्के भूरे रंग की होती हैं, जिनके किनारे दंतुर या लोमश होते हैं। केसर की गंध तीक्ष्ण, परंतु लाक्षणिक और स्वाद किंचित् कटु, परंतु रुचिकर, होता है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/केसर" से प्राप्त