"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: deadurl प्राचल को url-status से बदला।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 8:
| creator = [[जे॰ के॰ रोलिंग]]
| portrayer = [[रॉल्फ फिएँनेस]],<small> अनिष्ट देव के रूप में, जो ''[[हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म)|चौथे भाग]]'' में पुनर्जीवित हुआ और और सबसे अंतिम भाग ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २|सातवे भाग - भाग 2]]'' तक रहा</small><br />[[फ्रैंक डीलेन]],<small> ''[[हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (फ़िल्म)|भाग 6]]'' में पंद्रह वर्षीय बच्चे के रूप में</small><br />[[हीरो फिएँनेस -टिफ़िन]], <small>''भाग 6'' में ग्यारह वर्षीय बच्चे के रूप में</small><br />[[क्रिस्टियन कॉलसन]],<small>''[[हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म)|भाग 2]]'' में सोलह वर्षीय बच्चे के रूप में</small><br />[[इयान हार्ट]], <small>''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म)|भाग 1]]'' में आवाज़ दिया</small><br />[[रिचर्ड ब्रेमर]], <small>''भाग 1'' में बिना चेहरे वाला</small><br />
| lbl1 = [[हॉग्वार्ट्सहॉगवर्ट्स#दल|दल]]
| data1 = [[नागशक्ति]]
}}
 
'''लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट''' ({{lang-en|Lord Voldemort}}) [[जे॰ के॰ रोलिंग]] द्वारा रचित [[हैरी पॉटर|हैरी पॉटर (उपन्यास)]] शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार [[हैरी पॉटर]] का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम '''टॉम (मार्वोलो) रिडल''' है। उसका प्रथम अवतरण ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'' में होता है। वह तृतीय भाग ''[[हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी]]'' को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है।
 
वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय [[हॉगवर्ट्स|हॉग्वार्ट्स]] से शिक्षित है। उसका पिता [[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#रिडल परिवार|टॉम रिडल सीनियर]] सामान्य [[मगलू]] (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ '''मेरोपी रिडल''' (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) [[सलाज़ार स्लिदरिन]], से निकले [[शुद्ध रक्त]] वाले ख़ानदान से थी,<ref>{{HPref|book=2}}; {{HPref|book=6}}</ref> जो कि [[हॉग्वार्ट्सहॉगवर्ट्स|हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय]] के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और [[प्राणभक्षी|प्राण भक्षी]] नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही [[मृत्यु दंशम]] अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी [[नगिनी]] थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।
 
==चरित्र का विकास==
पंक्ति 29:
 
===''हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना''===
उपन्यास के दूसरे संस्करण ''[[हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना|हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना]]'' में रोलिंग ने किशोरावस्था के वोल्डेमॉर्ट टॉम मार्वोलो रिडल को प्रस्तुत किया है जो कि जिनी वेस्ली द्वारा खोजी गयी जादुई डायरी में एक याद के रूप में रहता है। इस पुस्तक में जिनी का एक शर्मीली लड़की के तौर पर चित्रण किया गया है जो हैरी को पसन्द करती है। चिंतित और अकेली जिनी उस डायरी में अपने राज लिखने प्रारम्भ कर देती है जिसके कारण उसे रिडल से सहानुभूति उत्पन्न हो जाती है। कहानी के अंत में रिडल अपने नाम के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके खुलासा करता है कि वही वोल्डेमॉर्ट है जो अपनी जादुई डायरी के सहारे अपने शरीर को पुनः प्राप्त करके अनिष्ट देव बनना चाहता है। वह आगे खुलासा करता है कि उसने रहस्यमयी तहखाना खोलने के लिये जिनी को प्यादे के रूप में इस्तेमाल किया तथा वह जिनी के कमजोर होने पर वह मजबूत होगा परन्तु हैरी ने कालदृष्टि सर्प के दातों की मदद से डायरी में बंद टॉम रिडल के यादों को परास्त किया।<ref name="{{HP2}}ch17"/> ''हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स'' में हैरी को प्राध्यापक [[एल्बस डम्बलडोर|ऐल्बस डम्बल्डोर]] के माध्यम से पता चलता है कि वह डायरी वोल्डेमॉर्ट के 7 [[होर्क्रक्स]] में एक थी।
 
===''हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी''===
तृतीय संस्करण में वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति नहीं है। कहानी के अंत के समय [[ज्योतिषशास्त्रज्योतिष]]शास्त्र की प्रोफेसर [[सिबिल ट्रिलोनी]] ने एक स्वामिभक्त सेवक द्वारा वोल्डेमॉर्ट के पुनः जीवित किये जाने की भविष्यवाणी की और बताया कि वह नौकर 12 वर्षों बाद कैद से मुक्त होगा। शुरुआत में यह नौकर [[सीरियस ब्लैक]] लग रहा था परन्तु असल में वह रॉन के चूहे स्क्रैबर्स के भेष में था जिसका असली नाम [[पीटर पेटिग्रू]] उर्फ वर्मटेल था।
 
===''हैरी पॉटर और आग का प्याला''===
चौथे संस्करण ''[[हैरी पॉटर और आग का प्याला]]'' में वोल्डेमॉर्ट उपन्यास के शुरुआत तथा अन्त में आता है। उसका मिनियन [[बर्टी क्राउच जूनियर]] हॉग्वार्ट्स के प्रोफेसर [[मैड-आई मूडी]] का भेष बनाकर आ जाता है तथा जादूगरी की त्रिकोणीय शृंखला में अपनी चालों से आग के प्याले में हैरी का नाम डाल देता है, जबकि हैरी के पास उस प्रतियोगिता के लिये आवश्यक योग्यता नहीं थी। वोल्डेमॉर्ट का लक्ष्य हैरी को [[हैरी पॉटर के स्थान#लिटिल हैंगलटन|लिटिल हैंगलटन]] कब्रगाह बुलाना था जहाँ रिडल परिवार की कब्रे थी। उसका मुख्य उद्देश्य अपना शरीर वापस पाना था। इसके लिये बर्टी क्राउच ने त्रिकोणीय शृंखला की विजेता ट्राफी पर काला जादू किया। कहानी के अन्त में हैरी पकड़ा जाता है और लिटिल हैंगलटन कब्रगाह में पीटर पेटिग्र्यु द्वारा उसका खून इस्तेमाल करके, भीषण जादुई रितीयों द्वारा वोल्डेमॉर्ट को पुनः अपना शरीर साथ ही पूरी ताकत के साथ वापस मिल जाता है।<ref name="{{HP4}}ch32">{{HPref|book=4}}</ref> इस दौरान हैरी के सहपाठी [[सेड्रिक डिग्री]], जो कि हैरी के साथ ही उस कब्रगाह में आ गया था, की पीटर पेटिग्र्यु वोल्डेमॉर्ट के आदेश पर हत्या कर देता है। <ref name="{{HP4}}ch36">{{HPref|book=4|chapter=36}}</ref>
 
===''हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह''===
पंक्ति 41:
 
===''हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स''===
वोल्डेमॉर्ट की ''[[हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस|हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स]]'' में उपस्थिति तो नहीं है, परन्तु उसके क्रियाकलापों का इस संस्करण पर व्यापक प्रभाव है। उसने जादूगरी कानून मंत्रालय की अमिला बोंस की हत्या की तथा ''मायापंछी के समूह'' के सदस्यों को निशाना बनाना प्रारम्भ कर दिया।
 
रोलिंग ने इस भाग में वोल्डेमॉर्ट की पुराने जीवन पर एक अलग अध्याय भी दिया है। इस अध्याय में वह खुलासा करती हैं कि वोल्डेमॉर्ट जादूगरनी [[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#गॉण्ट परिवार|मेरोपी गॉण्ट]] तथा मगलू [[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट|टॉम रिडल]] का पुत्र था। रिडल मेरोपी को अपने पुत्र के जन्म से पहले ही छोड़ देते है और उसके जन्म के तुरन्त बाद माँ मेरोपी की मौत हो जाती है, इस कारण वह अनाथालय में रहता है।<ref name="{{HP6}}ch10">{{HPref|book=6|chapter=10}}</ref> अनाथालय में उसकी मुलाकात डम्बल्डोर से होती है, जो कि उसे बताते है कि वह एक जादूगर है और उसे हॉग्वार्ट्स में दाखिला करवाते हैं।<ref name="{{HP6}}ch13">{{HPref|book=7|chapter=13}}</ref> रिडल एक असाधारण प्रतिभा वाला बालक था, परन्तु असलियत में वह एक [[मनोरोगी]] था और उसे दूसरों को नुकसान पहुचाने में मजा आती थी। उसने अपने पिता व बुजुर्गो की हत्या इस कारण से कर दी कि बचपन में उन लोगो ने उसे अनाथ छोड़ दिया था।<ref name="{{HP6}}ch17">{{HPref|book=6|chapter=17}}</ref> यह पुस्तक उसे मगलुओं से घृणा करने वाला, उसका होर्क्रक्स के प्रति जूनून तथा उसके अमर होने की कामना को भी परिभाषित करती है।<ref name="{{HP6}}ch23">{{HPref|book=6|chapter=23}}</ref>
 
पुस्तक के मुख्य भाग में वोल्डेमॉर्ट की हॉग्वार्ट्स पर आक्रमण के अगले कदम का वर्णन है। इसलिये वह डम्बल्डोर की हत्या करने की योजना बनाता है। इसके लिये वह [[ड्रैकु मेल्फॉय]] को सुपारी देता है। ड्रैकु प्राण भक्षियों को हॉग्वार्ट्स विद्यालय का सुरक्षा कवच तोड़कर अन्दर प्रवेश करने की व्यवस्था करता है।<ref name="{{HP6}}ch23">{{HPref|book=6|chapter=23}}</ref><ref name="{{HP6}}ch27">{{HPref|book=6|chapter=27}}</ref> ड्रैकु के हत्या न कर पाने पर विद्यालय के प्रोफेसर [[सेवेरस स्नेप]] ही डम्बल्डोर की हत्या कर देते है।<ref name={{HP6}}ch27/>
पंक्ति 53:
 
===''हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड''===
''[[हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड]]'' में यह खुलासा होता है कि हॉग्वार्ट्स के युद्ध स पहले बेलाट्रिक्स लैसट्रेन्ज़ ने वोल्डेमॉर्ट की पुत्री डेल्फिनी (या डेल्फी) को जन्म दिया था। बाईस साल बाद वह हॉग्वार्ट्स में आती है तथा खुद सेड्रिक डिग्री की चचेरी बहन के रूप में पेश करती है। वह हैरी और जिनी के दूसरे पुत्र [[एल्बस सेवेरस पॉटर]] की जिन्दगी बर्बाद कर देती है। वह ड्रैकु और [[एस्टोरिया ग्रीनग्रास]] के पुत्र [[स्कोर्पियस मेल्फॉय]] से टाइम ट्यूनर की प्रतिकृति चुरा लेती है और अपने पिता को पुनः जीवित करने का प्रयास करती है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये टाइम ट्यूनर की मदद से [[हैरी पॉटर के स्थान#गॉड्रिक्स हॉलो|गॉड्रिक्स हॉलो]], जहाँ हैरी के माता-पिता रहते थे, में उस रात को जाती है जब वोल्डेमॉर्ट ने उनका क़त्ल किया था। उसे उम्मीद थी कि वह उस भविष्यवाणी को टाल देगी जिसके कारण उसके पिता का पतन हुआ। अपने पुत्र से सन्देश पाकर हैरी तथा उसके साथ रॉन, हेर्मोइनी व ड्रैकु अपने बच्चों को बचाने के लिये वोल्डेमॉर्ट का रूप ले लेते है जिससे डेल्फी ध्यान बट जाता है, और वे उससे ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं। इसके बाद डेल्फी को अज़्काबान भेज दिया जाता है।
 
==फिल्म में चित्रण==
पंक्ति 66:
 
===हिन्दी संस्करण===
हिन्दी में फ़िल्मों के अनुवाद में वोल्डेमॉर्ट को आवाज अभिनेता [[ऋषभ शुक्ला]] ने दी है, जो कि [[महाभारत (टीवी धारावाहिक)|महाभारत धारावाहिक]] में राजा [[शान्तनु]] का किरदार निभा चुके हैं।<ref name=express2007>{{cite news |title=Hogwarts in Hindi: Rishabh Shukkla, 40|url=http://www.indianexpress.com/news/hogwarts-in-hindi/204825/0 |publisher=[[द इंडियन एक्सप्रेस|इंडियन एक्सप्रेस]] |date=15 जुलाई 2007 }}</ref>
 
==परिवार==
पंक्ति 76:
{{familytree|THRID|y|MARID| |MARGA| | | MARGA=[[माॅर्वोलो गॉण्ट]]| THRID= थॉमस रिडल | MARID=मैरी रिडल|:|}}
{{familytree| | | |!| | | |,|-|^|-|.| |:|}}
{{familytree| | | TOMRD|y|MERGA| |MORGA| TOMRD=[[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#रिडल परिवार|टॉम रिडल सीनियर]] | MERGA = [[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#गॉण्ट परिवार|मेरोपी गॉण्ट]] | MORGA=[[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#गॉण्ट परिवार|मॉफिन गॉण्ट]]|:|}}
{{familytree| | | | | |!| | | | | | | |:|}}
{{familytree| | | | |VOLMT|y|BELLA | | | VOLMT='''टॉम माॅर्वोलो रिडल'''|BELLA=[[बेलाट्रिक्स लेसट्रेंज]]|:|}}
पंक्ति 84:
 
===रिडल परिवार===
'''रिडल परिवार''', जो कि एक पुराना कुलीन परिवार था, में थॉमस व मैरी रिडल के पुत्र टॉम रिडल सीनियर का जन्म हुआ। यह परिवार [[हैरी पॉटर के स्थान#लिटिल हैंगलटन|लिटिल हैंगलटन]] कस्बे की घाटी के लगभग आधी सम्पत्ति का मालिक था तथा उस थॉमस उस कस्बे के सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति थे। वे एक बड़े घर में रहते थे, परन्तु स्थानीय नागरिकों में अपने दम्भपूर्ण व्यवहार के कारण बदनाम भी थे। टॉम जो कि थॉमस व मैरी का एकमात्र पुत्र था, वह बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में अपनी उच्च वर्ग जैसी जिन्दगी जीने के लिये प्रसिद्ध था जैसे आकर्षक लड़कियों के साथ रहना, घुड़सवारी करना इत्यादि।
 
रोलिंग ने ''[[हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस]]'' में खुलासा किया है कि युवा [[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#गॉण्ट परिवार|मेरोपी गॉण्ट]] टॉम रिडल के करीब आने का हर सम्भव प्रयास करती थी, खिड़की व झाड़ियों से हर मौके पर उस पर नज़र रखती थी। मॉफिन ने अपनी बहन का टॉम के प्रति प्रेम को भाप लिया था और उस पर जादू का प्रयोग करने लगा। यह जादूगरी के नियमों का उल्लंघन था जिसके कारण उसका जादू मंत्रालय से भीषण युद्ध होता है और इसके बाद मॉफिन व उसके पिता माॅर्वोलो को अज़्काबान में कैद कर लिया गया। डम्बल्डोर के अनुसार इस बीच मेरोपी बिल्कुल अकेली हो गयी और उस पर पिता का नियंत्रण खत्म हो गया था, वह टॉम से अब बेरोकटोक मिल जुल सकती थी। वह टॉम को प्रेम काढ़े से युक्त पेय पदार्थ देती है। इस कारण से वह मेरोपी से मुग्ध हो जाता है और दोनों भाग कर शादी कर लेते हैं। शादी के तीन महीनें बाद मेरोपी गर्भवती हो जाती है। अब वह टॉम को इस विश्वास के साथ प्रेम काढ़ा देना बन्द कर देती है कि ऐसा करना किसी व्यक्ति को अपनी जादुई शक्तियों से गुलाम बनाने जैसा है। इसी समय वह इस विश्वास के साथ अपने जादूगरनी होने का भी खुलासा करती है कि या तो वह ऐसा जानकर सचमुच उससे प्रेम करने लगेगा नहीं तो कम से कम अपने अजन्मे बच्चे के प्रति प्रेम होने पर वह रुकेगा ही। परन्तु वह गलत साबित हुई और टॉम ने उसे यह सच्चाई पता लगते ही छोड़ दिया और वह अपने माता-पिता के साथ आकर रहने लगा।<ref name="{{HP6}}ch10"/> उसके बेटे टॉम माॅर्वोलो रिडल का जन्म 31 दिसम्बर 1926 को हुआ और जन्म होते ही उसकी माँ मेरोपी की मृत्यु हो गयी और अनाथालय में पला बढ़ा।
 
पाठकों ने पहली बार रिडल परिवार को सजा देने सम्बन्धी कहानी ''[[हैरी पॉटर और आग का प्याला]]'' में पढ़ी। टॉम माॅर्वोलो रिडल ने अपने पिता टॉम रिडल की पूरे परिवार सहित हत्या कर दी। मगलू दुनिया इस हत्या का आरोप रिडल परिवार के माली [[फ्रैंक ब्रायस]] पर<ref name="{{HP4}}ch1">{{HPref|book=4|chapter=1}}</ref> तथा जादूगरी की दुनिया में मॉफिन गॉण्ट पर लगता है और उसकी मौत अज़्काबान में ही हो जाती है।<ref name="{{HP6}}ch17"/>
पंक्ति 97:
'''माॅर्वोलो''' गॉण्ट, गॉण्ट परिवार के अन्तिम वंशज थे। उन्हें व उनके बेटे को जादू मंत्रालय के अधिकारियों के ऊपर हमला करने के आरोप में छोटे से काल के लिये अज़्काबान भेज दिया जाता है। वहाँ से छूटने के बाद वे घर वापस आ जाते हैं परन्तु इस कारण से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा जल्द ही उनकी मृत्यु हो जाती है। उन्होंने अपनी मुहरनुमा अंगूठी अपने पुत्र '''मॉफिन''' गॉण्ट को दे दी, जो कि एक मगलू की हत्या का आरोपी था। बाद में उसपर टॉम रिडल सीनियर व उनके परिवारीजनों की हत्या का आरोप लगता है, जो कि उसके भान्जे द्वारा की जाती है।<ref name="{{HP6}}ch17"/> असली गुनाहगार का पता डम्बल्डोर को बाद में चलता है तथा वह उसके भान्जे वोल्डेमॉर्ट के बारे में जानकारी पाने के उद्देश्य से अज़्काबान का भ्रमण करते है। उससे अपने भान्जे से हुए टकराव की सफलतापूर्वक स्मृति प्राप्त करने के पश्चात वे मॉफिन को रिहा कराने के लिये इस सबूत को प्रयोग करने की कोशिश करते हैं परन्तु न्यायालय का निर्णय आने से पूर्व ही मॉफिन की मृत्यु हो जाती है। चूँकि मॉफिन गॉण्ट परिवार का अन्तिम पुरुष था, इस कारण से उसकी मृत्यु के पश्चात गॉण्ट परिवार का अन्त हो जाता है।
 
'''मेरोपी''' गॉण्ट माॅर्वोलो की पुत्री तथा मॉफिन की बहन थी। हैरी का मेरोपी के विषय में पहला प्रभाव आज तक के सबसे ज्यादा हारी हुई इन्सान के रूप में पड़ा। संभवतः उस पर ऐसा प्रभाव मेरोपी के गरीबी, मलिनता व अशिष्ट लोगों के बीच पालन पोषण होने के कारण पड़ा। उसने टॉम रिडल सीनियर से भाग कर शादी की तथा शादी तीन महीनें बाद ही गर्भवती हो गयी।<ref name="{{HP6}}ch10"/> पहले उसने टॉम को प्रेम काढ़ा देकर उसे अपने प्रेम में वशीभूत किया परन्तु जब वह गर्भवती हुई तो उसने काढ़ा देना बंद कर दिया। उसने इस उम्मीद से काढ़ा देना इसलिये बंद किया था क्योंकि वह अपनी असत्य से भरपूर जिन्दगी अब और नहीं जीना चाहती थी तथा वह यह भी चाहती थी उसका पति टॉम उसे सच्चा प्यार करे, साथ ही उसे यह उम्मीद भी थी कि उसका पति कम से कम अपने अजन्मे बच्चे से प्रेम होने के कारण रुक जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है और टॉम सच्चाई पता लगते ही उसे छोड़ कर चला जाता है। इन सब घटनाक्रम से निराश मेरोपी [[लंदन|लन्दन]] की सड़कों पर इधर उधर भटकने लगती है। अब उसके पास केवल खानदानी सोने का लाॅकेट बचा था, जो कि उसके पूर्वज सलाज़ार स्लिदरिन का था, उसने कम कीमत में बेच दिया। जब वह अपने पुत्र को जन्म देने वाली थी तब वह किसी तरह से मगलू अनाथालय में पहुँचती है, जहाँ उसके पुत्र '''टॉम माॅर्वोलो रिडल''' का जन्म होता है। उसके जन्म के अगले घण्टे ही मेरोपी की मृत्यु हो जाती है।
 
'''गाॅर्मलैथ''' गॉण्ट सलाज़ार स्लिदरिन की सत्रहवीं शताब्दी की वंशज थी। उसके पास सलाज़ार स्लिदरिन की ही छड़ी थी। हॉग्वार्ट्स से शिक्षित गाॅर्मलैथ सत्रहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में [[आयरलैण्ड|आयरलैंड]] में रहती थी। 1608 ईस्वी के आसपास उसने अपनी बहन व उसके पति विलियम सायर (जो कि आयरिश जादूगरनी मॉरिगन का वंशज था) की हत्या कर दी तथा उसकी पाँच वर्षीय पुत्री इस्लॉट सायर का अपहरण कर लिया तथा "हैग्स ग्लेन" की घाटियों में पालन पोषण किया। उसका मानना था कि उसके माता -पिता की मगलुओं से निकटता इसॉल्ट के लिये सही नहीं है। क्रूर और कट्टर गाॅर्मलैथ ने इस्लॉट को मगलुओं से अलग-थलग करने के लिये उसके ऊपर काले जादू का इस्तेमाल किया, उसे छड़ी का इस्तेमाल नहीं करने दिया, हॉग्वार्ट्स में दाखिला भी नहीं लेने दिया, जैसा कि उसने खुद किया था। 12 साल उसके साथ रहने के बाद इस्लॉट ने गाॅर्मलैथ की छड़ी चुरा ली तथा वह [[ब्रिटिश अमेरिका|अमेरिकी उपनिवेश]] के ओर भाग गयी और [[मैसाचुसेट्स]] में रहने लगी। वहाँ पर उसने इल्वरमॉर्नी जादू टोना और तन्त्र मन्त्र विद्यालय में दाखिला ले लिया। जब गाॅर्मलैथ को यह पता चला तब वह अपनी भतीजी का पीछा करते हुए वह मैसाचुसेट्स पहुँच गयी जहाँ इस्लॉट के मित्र ने उसकी हत्या कर दी।<ref>[[जे॰ के॰ रोलिंग]] (जून 28, 2016). [https://www.pottermore.com/writing-by-jk-rowling/ilvermorny "Ilvermorny School of Witchcraft and Wizardry"]. [[पॉटरमोर]].</ref>
 
वोल्डेमॉर्ट और हैरी दोनों ही एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार थे क्योंकि वे दोनों ही [[पेवेरेल भाइयों]] के परिवार से थे।<ref>{{cite news | title=TIME Person of The Year Runner-up: J.K. Rowling | work=टाइम|date=23 दिसम्बर 2007 | url=http://www.time.com/time/specials/2007/personoftheyear/article/0,28804,1690753_1695388_1695569,00.html |accessdate=23 दिसम्बर 2007}}</ref>
पंक्ति 110:
रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट का "सैकड़ों वर्षों का दुष्टतम जादूगर" के रूप में वर्णन किया है।<ref name="rehm"/> उन्होंने उसे "अत्यधिक मनोरोगी, अन्य लोगों की पीड़ा पर मानुष्यिक प्रतिक्रिया का अभावी" के रूप में वर्णित किया है। साथ ही उसे अपनी ख़ुशी के कारण दूसरों, विशेषकर मगलुओं, के कत्ल करने वाला दिखाया है। उसके अन्दर चेतना का आभाव था, वह अपने किये पर उसे कोई पछतावा नहीं होता था तथा वह अपने अतिरिक्त इंसानियत का महत्त्व भी नहीं समझता था।<ref name="EW2000">{{cite web |url=http://www.accio-quote.org/articles/2000/0900-ew-jensen.htm |author=जेफ़ जेंसन |work=एंटरटेनमेंट वीकली |date=7 सितम्बर 2000 |accessdate=20 अप्रैल 2008 |title=Fire Storm}}</ref> उसे न तो मनुष्य के साथ साहचर्य या मित्रता स्थापित करना पसन्द नहीं था और न ही उसे किसी से प्यार या लगाव था। वह स्वयं को श्रेष्ठ समझता था और अपने सामने सभी को हीन मानता था। रोलिंग ने यह भी लिखा है कि वह " वास्तव में अविश्वसनीय ढंग से ताकत का भूखा, नस्लवादी" था।<ref>{{Cite book|title=A Good Scare |url=http://www.time.com/time/pacific/magazine/20001030/potter.html |work=[[टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका)|टाइम]] |date=30 अक्टूबर 2000 |accessdate=3 नवम्बर 2008 |url-status=dead |archiveurl=https://web.archive.org/web/20080114013140/http://www.time.com/time/pacific/magazine/20001030/potter.html |archivedate=14 January 2008 }}</ref> अगर वह [[ख्वाइश दर्पण]] में देखता तो वह स्वयं को "सर्वशक्तिमान और अविनाशी" के रूप में देखता जैसा वह चाहता था।<ref>{{cite web |title=What Jo says about...Lord Voldemort, aka Tom Marvolo Riddle |url=http://www.accio-quote.org/themes/voldemort.htm |accessdate=3 नवम्बर 2008}}</ref>
 
रोलिंग ने यह भी लिखा है कि वह वह अपनी माँ व जादूगरनी [[लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#गॉण्ट परिवार|मेरोपी गॉण्ट]] द्वारा एक मगलू व उसके पिता [[टॉमलॉर्ड वोल्डेमॉर्ट#रिडल सीनियरपरिवार|टॉम रिडल]] पर प्रेम काढ़े के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ था, जो एक असफल प्यार का परिणाम था। काढ़े का असर खत्म होने व पिता के उसकी माँ को छोड़ देने के कारण उसकी माँ की मृत्यु हो जाती है, लेकिन अगर उसकी माँ जीवित रहती और उसे प्यार देती तो अवश्य सब कुछ बदल गया होता। वह आकर्षण जिसके कारण टॉम रिडल के रूप में जन्मे बालक का वोल्डेमॉर्ट में परिवर्तन हुआ वह बहुत आवश्यक है क्योंकि यही वह संकल्पना दिखाता है जिसके कारण इस पात्र का जन्म हुआ।<ref name="AfterBook7">{{cite web|url=http://the-leaky-cauldron.org/2007/7/30/j-k-rowling-web-chat-transcript |title="J." K. rowling web chat transcript|accessdate=15 अगस्त 2007}}</ref>
 
लगभग सभी खलनायकों के समान, वोल्डेमॉर्ट का दम्भ ही उसके पतन का कारण बनता है। वह मृत्यु से अत्यधिक भय था, जिसे उसने शर्मनाक तथा घृणित इंसानी कमजोरी बतायी है। उसके अन्दर अहंकारी होने के कई लक्षण थे। अपने प्राण भक्षियों के सामने वोल्डेमॉर्ट ने यह माना है कि उसने हैरी के माता-पिता पर हमले की बड़ी कीमत चुकाई है, और फिर उसने यह अवलोकन किया कि इसमें क्या गलत हुआ और अन्त में वह ये दोष स्वयं पर लेता है। रोलिंग ने यह लिखा है कि उसका बहुरुपिया उसकी अंतिम यात्रा (ज़नाज़ा) होती।<ref>{{cite web |url=http://www.accio-quote.org/articles/2005/0705-tlc_mugglenet-anelli-2.htm |title="Anelli, Melissa and Emerson Spartz. "The Leaky Cauldron and MuggleNet interview Joanne Kathleen Rowling: Part Two," The Leaky Cauldron |date=16 जुलाई 2005}}</ref> रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट और हैरी में अन्तर बताते हुए कहा है कि हैरी ने मृत्यु को स्वीकार कर लिया था इस कारण से वह अन्त में उसकी तुलना में अधिक ताकतवर होकर उभरा।<ref name="AfterBook7"/>