"वालरस": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 6:
| image = Noaa-walrus22.jpg
| image_caption =
| regnum = [[प्राणी|जंतु]]
| phylum = [[रज्जुकी]]
| classis = [[स्तनधारी]]
|infraclassis = [[यूथेरिया]]
| ordo = [[मांसाहारी गण|मांसाहारी]]
| subordo = [[कैनीफोर्मिया]]
| superfamilia = [[युक्तांगुलित]]
पंक्ति 28:
''O. rosmarus laptevi'' (debated)
}}
'''वालरस''' (Odobenus rosmarus), एक विशाल [[मीनपक्ष|मीनपक्षी]] [[समुद्री स्तनपायी]] है जो [[उत्तरध्रुवीय महासागर|आर्कटिक महासागर]] और [[उत्तरी गोलार्ध]] के उप आर्कटिक समुद्रों में असंतत परिध्रुवी वितरण के साथ पाया जाता है। वालरस [[ओडोबेनाइडी]] (Odobenidae) कुल और [[ओडोबेनस]] (Odobenus) वंश की एक मात्र जीवित प्रजाति है। इसका विभाजन तीन उपप्रजातियों; [[अटलांटिक महासागर|अन्ध महासागर]] में पायी जाने वाली '''अन्ध महासागरीय वालरस''' (O. rosmarus rosmarus); [[प्रशान्त महासागर|प्रशांत महासागर]] में पायी जाने वाली '''प्रशांत वालरस''' (O. rosmarus divergens) और [[लापतेव सागर|लाप्टेव सागर]] में रहने वाली '''लाप्टेव वालरस''' (O. rosmarus laptevi) में किया जाता है।
 
वालरस की विशेषताओं में इसके [[खाँग]], मूंछे और विशाल शरीर है। एक वयस्क नर प्रशांत वालरस का भार 2000 किलोग्राम (£ 4400) से ऊपर हो सकता है और [[युक्तांगुलित]] जीवों में इनसे बड़ा आकार गज सीलों की सिर्फ दो प्रजातियों का है। यह मुख्य रूप से उथले उपतटी समुद्री हिस्सों में निवास करते हैं और अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग बर्फ़ीले समुद्र में भोजन की तलाश में गुजारते हैं। अपेक्षाकृत दीर्घ जीवी वालरस एक सामाजिक प्राणी है और आर्कटिक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की यह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/वालरस" से प्राप्त