"ओस्टीइक्थीज़​": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 3:
| image_caption = एक हड्डीदार मछली (अटलांटिक हेरिंग)
| image_width = 250px
| regnum = [[प्राणी|जंतु]]
| phylum = [[रज्जुकी|कौरडेटा]]
| subphylum = [[कशेरुकी जन्तुप्राणी|वर्टीब्रेटा]]
| infraphylum = नैथोस्टोमेटा
| superclassis = ओस्टीइक्थीज़​
| superclassis_authority = थोमस हक्सली, १८८०
}}
'''ओस्टीइक्थीज़​''' (<small>Osteichthyes</small>) या '''हड्डीदार मछलियाँ''' (<small>bony fish</small>) ऐसी [[मछली|मछलियों]] की वह श्रेणी होती है जिनके अंदरूनी ढाँचे (सख़्त) हड्डी के बने होते हैं। इनसे विपरीत वह मछलियाँ होती हैं जिनके भीतरी ढाँचे हड्डियों की बजाय [[उपास्थि]] (कार्टिलेज) के बने होते हैं, यानि [[कॉन्ड्रीइक्थीज़|उपास्थिदार मछलियाँ]]। दुनिया के अधिकतर मछलियाँ ओस्टीइक्थीज़​ हैं और इस विस्तृत और विविध श्रेणी में २९,००० से ज़्यादा [[जाति (जीवविज्ञान)|जातियाँ]] आती हैं। अगर [[रज्जुकी]] (रीढ़ की हड्डी वाले) [[प्राणी|जानवरों]] का पूरा [[संघ (जीवविज्ञान)|संघ]] देखा जाए तो हड्डीदार मछलियाँ उसकी सबसे बड़ी श्रेणी है। इनके सबसे प्राचीन मिले [[जीवाश्म]] (फ़ॉसिल​) ४२ करोड़ वर्ष पुराने हैं और वे [[हाँगर|शार्कों]] (हाँगरों) और हड्डीदार मछलियों दोनों के दन्त-ढांचों के पहलु दिखाते हैं जिस से हड्डीदार मछलियों के [[क्रम-विकास]] (एवोल्यूशन) के बारे में भी संकेत मिलता है।<ref>[http://news.nationalgeographic.com/news/2007/08/070801-jawed-fish.html Jaws, Teeth of Earliest Bony Fish Discovered]</ref>
 
== उपश्रेणियाँ ==
ओस्टीइक्थीज़​ को स्वयं आगे दो उपश्रेणियों में बांटा जाता है:
* '''[[ऐक्टिनोप्टरिजियाए]]''' (<small>Actinopterygii</small>) या '''किरण-फ़िन मछलियाँ''' (<small>ray-finned fishes</small>) - यह वह मछलियाँ हैं जिनके [[फ़िन]] (पर) का ढांचा उनके धड़ से किरणों की तरह निकलती कई हड्डियों से बना होता है जिसके ऊपर मांस और त्वचा लगी होती है।
* '''[[सार्कोप्टरिजियाए]]''' (<small>Sarcopterygii</small>) या '''लोब-फ़िन मछलियाँ''' (<small>lobe-finned fishes</small>) - यह वह मछलियाँ हैं जिनके फ़िन केवल एक मुख्य हड्डी से उनके धड़ से जुड़े होते है और उस हड्डी के इर्द-गिर्द फ़िन एक [[लोबपालि (शरीर)|लोब]] (पालि) की तरह बना होता है।
 
== इन्हें भी देखें ==