"महाव्युत्पत्ति": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Mahāvyutpatti Title Page.jpg|thumb|वार्तू और तिब्बती लिपियों में महाव्युत्पत्ति का मुखपृष्ठ|500px]]
'''महाव्युत्पति''' ([[तिब्बती भाषा]] में : བྱེ་བྲག་ཏུ་རྟོགས་པར་བྱེད་པ།, bye brag tu rtogs par byed pa) [[संस्कृत भाषा|संस्कृत-]]-[[तिब्बती भाषा|तिब्बती]] द्विभाषिक [[पारिभाषिक शब्दावली|पारिभाषिक कोश]] (Glossary) है। इसमें २८५ अध्यायों में लगभग नौ हजार संस्कृत शब्दों का तुल्य तिब्बती शब्द दिये गये हैं। बौद्ध संप्रदाय के पारिभाषिक शब्दों का अर्थ देने के साथ-साथ पशु-पक्षियों, वनस्पतियों और [[रोग|रोगों]] आदि के पर्यायों का इसमें संग्रह है। इसमें लगभग ९००० शब्द संकलित है। दूसरी ओर, मुहावरों, नामधातु के रूपों और वाक्यों के भी संकलन है। यह विश्व का सबसे पहला द्विभाषी [[शब्दकोश]] है। इसकी रचना [[तिब्बत]] में आठवीं शताब्दी के अन्तिम भाग एवं नौवीं शताब्दी के आरम्भिक भाग में हुई थी।
 
महाव्युत्पत्ति का निर्माण संस्कृत के बौद्ध धर्मग्रन्थों का [[तिब्बती भाषा]] में अनुवाद करने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। बाद में इसी तरह के पारिभाषिक कोश [[चीनी भाषा]], [[मंगोल भाषा|मंगोली भाषा]] और [[मांचु भाषा|मंचू भाषा]] के लिये भी बने।
 
== इन्हें भी देखें ==