"नंदिता दास": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: साँचा बदल रहा है: Infobox person
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 16:
 
==जीवन परिचय==
नंदिता दास का जन्म 7 नवंबर 1969 को हुआ था। उनके पिता [[जतीन दास]] एक प्रसिद्ध कलाकार और उनकी मां एक लेखिका हैं। नंदिता दास के पिता ओडिया हैं जबकि उनकी माता गुजराती हैं। उनका एक छोटा भाई भी है जो क्रियेटिव डिजाइनर हैं। हालांकि कि उनका जन्म [[मुम्बई|मुंबई]] में हुआ लेकिन परवरिश दिल्ली में हुई,जहां [[सरदार पटेल विद्यालय]] में उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा हुई। बाद में दिल्ली के [[मिरांडा हाउस]] से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।
===करियर===
 
==अभिनय==
नंदिता ने जन नाट्य मंच से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने आजतक 10 विभिन्न् भाषाओं की तकरीबन 30 फिल्मों में काम किया है। नंदिता ने [[मृणाल सेन]], [[अडूर गोपालकृष्णन|अदूर गोपालकृष्णन]], [[श्याम बेनेगल]], [[दीपा मेहता]] और [[मणिरत्नम्|मणिरत्नम]] की फिल्मों में काम किया है।
 
==निर्देशन==
साल 2008 में नंदिता ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'फिराक' का निर्माण पूर्ण किया। इस फिल्म का कहानी साल 2002 में हुए गुजरात दंगो की विभिन्न घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में [[नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी]], [[रघुवीर यादव]], [[नसीरुद्दीन शाह]], [[परेश रावल]], [[दीप्ती नवल|दीप्ति नवल]], [[संजय सूरी]] और [[टिस्का चोपड़ा]] ने काम किया। नंदिता ने 2018 में [[मंटो (2018 फ़िल्म)|मंटो]] फिल्म निर्देशित की।
 
==पुरस्कार==
कला में उल्लेखनीय योगदान के लिए नंदिता दास को को [[फ़्रान्स|फ्रांस]] सरकार की ओर से 'ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एत देस लेटर्स' से सम्मानित किया गया है।[1]
 
== सन्दर्भ ==