"सीरियल ऐटा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: प्रचलित एवं अधिक स्वीकृत शब्द।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 12:
| external = Yes ([[#eSATA|eSATA]])
}}
'''सीरियल ऐटा''' (या '''सैटा''') ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: ''SATA'') [[हार्ड डिस्क ड्राइव|हार्ड ड्राइव]] को [[कंप्यूटर|कम्प्यूटर]] से जोड़ने का एक तरीका होता है। यह [[पैटा]] (''PATA'') का प्रतिस्थापन है। सैटा के आने से पहले पैटा को ऐटा (''ATA'') या आई॰डी॰ई (ATA) ही कहते थे। सैटा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता जो इसे पैटा से भिन्न करती है वो है इसके केबल। सैटा हार्ड ड्राइव को कम्प्यूटर से जोड़ने के लिए पतले केबल का उपयोग करता है। पैटा अभी भी सैटा से अधिक उपयोग में लाया जाता है, किन्तु अब नए कम्प्यूटरों में सैटा लगा हुआ मिलता है। [[२००५]] के बाद के कम्प्यूटरों में सैटा इंटरफ़ेस लग कर आ रहा है। पैटा में 'P' का अर्थ है ''पैरेलल'' (यानि समानांतर) और इसे कम्प्यूटरों में कई तारों के रूप में देखा जा सकता है जो रिबन केबल में एक ही दिशा की ओर समानांतर जाती हैं और हार्ड ड्राइव से जुड़ती हैं।
[[चित्र:Atacables.jpg|left|thumb|200x200px|सफ़ेद केबलें पैर्लल-ऐटा (या आई॰डी॰ई) केबल हैं; नीली वाली सीरियल-ऐटा केबल है।]]
सैटा और पैटा में बहुत सी भिन्नताएं होती हैं। सैद्धांतिक रूप से सैटा पैटा से तीव्र होता है। यद्यपि जिन अतितीव्र गतियों (१५० एमबी/सै, ३०० एमबी/सै) के बारे में कंपनियां दावे करतीं है, उनकी आवश्यकता प्रायः कम ही पड़ती है। अन्य लाभों में हैं नई केबल का सरल रख-रखाव। कुछ ड्राइव को कम्प्यूटर के चलते रहते हुए ही कम्प्यूटर से जोड़ा या अलग किया जा सकता है, यानि कंप्यूटर को शट-डाउन करने की आवश्यकता नहीं होती। इसे हॉट स्वैपिंग (''hot swapping'') कहा जाता है। अंततः, कुछ ड्राइवें "नेटिव कमांड क्यूइंग" (''Native Command Queueing'') समर्थित हैं।