"बड़ा मॅजलॅनिक बादल": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 14:
| label4=रेडियल वेग
| data4= 278 ± 3 [[kilometer|km]]/[[second|s]]
| label6=[[सापेक्ष कांतिमान|सापेक्ष कान्तिमान]]
| data6= 0.9
| label7=कोण आकार
पंक्ति 32:
| below=
}}
'''बड़ा मॅजलॅनिक बादल''' (ब॰मॅ॰बा॰) एक [[बेढंगी गैलेक्सी]] है जो हमारी अपनी [[मन्दाकिनी|गैलेक्सी]], [[आकाशगंगा]], की उपग्रह है। यह [[पृथ्वी]] से क़रीब १६०,००० [[प्रकाश-वर्ष]] दूर है और आकाशगंगा से तीसरी सब से समीप वाली गैलेक्सी है। इसका कुल [[द्रव्यमान]] (मास) हमारे [[सूर्य|सूरज]] से लगभग १० [[अरब]] गुना है और इसका व्यास (डायामीटर) १४,००० प्रकाश-वर्ष है। तुलना के लिए आकाशगंगा का द्रव्यमान बड़े मॅजलॅनिक बादल से सौ गुना अधिक है और उसका व्यास १००,००० प्रकाश-वर्ष है। आसपास की ३० गैलेक्सियों के [[स्थानीय समूह]] में ब॰मॅ॰बा॰ [[एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी|एण्ड्रोमेडा]], आकाशगंगा और [[ट्राऐन्गुलम गैलेक्सी|ट्राऐन्गुलम]] के बाद चौथी सब से बड़ी गैलेक्सी है।
 
== आकार ==
वैज्ञानिक मानते हैं के युगों पहले ब॰मॅ॰बा॰ एक [[डन्डीय सर्पिल गैलेक्सी|डंडीय सर्पिल गैलेक्सी]] थी जिसे आकाशगंगा के ज़बरदस्त [[गुरुत्वाकर्षण]] के [[ज्वारभाटा बल]] ने बेढंगा बना डाला। ब॰मॅ॰बा॰ में अभी भी एक केन्द्रीय डंडा और एक भुजा है, लेकिन इनका आकार काफ़ी टेढ़ा-मेढ़ा हो गया है।
 
== बनावट ==
अन्य बेढंगी गैलेक्सियों की तरह ब॰मॅ॰बा॰ भी [[खगोलीय धूल|धूल]] और [[गैस]] से भरपूर है और इसमें नए [[तारा|तारे]] बड़ी तादाद में जन्म ले रहे हैं। स्थानीय समूह का सब से सक्रीय तारे जन्मने का क्षेत्र, टरैन्ट्यूला निहारिका (नेब्युला) इसी गैलेक्सी में स्थित है।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
[[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] में "बड़े मॅजलॅनिक बादल" को "लार्ज मॅजलॅनिक क्लाउड" (Large Magellanic Cloud) कहते हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[मॅजलॅनिक बादल]]
* [[बेढंगी गैलेक्सी]]
* [[डन्डीय सर्पिल गैलेक्सी|डंडीय सर्पिल गैलेक्सी]]
 
[[श्रेणी:आकाशगंगा]]