"अफ़ग़ानिस्तान": अवतरणों में अंतर

छो 2405:205:1403:D757:9CAE:B6FF:FEFE:D388 (Talk) के संपादनों को हटाकर Irankord के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 68:
 
 
अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य [[पाषाण युग|पाषाण काल]] ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू. के रूप में मानी जा सकती है। यह क्षेत्र एक ऐसे भू-रणनीतिक स्थान पर अवस्थित है जो [[मध्य एशिया]] और [[पश्चिमी एशिया|पश्चिम एशिया]] को [[भारतीय उपमहाद्वीप]] की [[संस्कृति]] से जोड़ता है। इस भूमि पर [[कुषाण राजवंश|कुषाण]], [[हफ्थलिट]], [[समानी]], [[गजनवी]], [[मोहमद गौरी]], [[मुग़ल साम्राज्य|मुगल]], [[दुर्रानी]] और अनेक दूसरे प्रमुख साम्राज्यों का उत्थान हुआ है। प्राचीन काल में [[फ़ारस]] तथा शक साम्राज्यों का अंग रहा अफ़्ग़ानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की कर्मभूमि रहा है। इनमें [[सिकंदर|सिकन्दर]], फारसी शासक [[दारा प्रथम]], तुर्क,[[मुग़ल साम्राज्य|मुगल]] शासक [[बाबर]], [[मोहम्मद ग़ोरी|मुहम्मद गौरी]], [[नादिर शाह]] सिख साम्राज्य इत्यादि के नाम प्रमुख हैं। [[यूनाइटेड किंगडम|ब्रिटिश]] सेनाओं ने भी कई बार अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण किया। वर्तमान में [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] द्वारा [[तालिबान आन्दोलन|तालेबान]] पर आक्रमण किये जाने के बाद [[नाटो]](NATO) की सेनाएं वहां बनी हुई हैं।
 
अफ़ग़ानिस्तान के प्रमुख नगर हैं- राजधानी [[काबुल]], [[कांधार|कंधार]] (गंधार प्रदेश) भारत के प्राचीन ग्रंथ महाभारत में इसे गंधार प्रदेश कहा जाता था। यहाँ कई नस्ल के लोग रहते हैं जिनमें [[पठान|पश्तून]] (पठान या अफ़ग़ान) सबसे अधिक हैं। इसके अलावा उज्बेक, ताजिक, तुर्कमेन और हज़ारा शामिल हैं। यहाँ की मुख्य भाषा [[पश्तो भाषा|पश्तो]] है। [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]] भाषा के अफ़गान रूप को [[दरी फ़ारसी|दरी]] कहते हैं।
पंक्ति 86:
 
=== आधुनिक काल ===
उन्नीसवीं सदी में [[आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध|आंग्ल-अफ़ग़ान युद्धों]] के कारण अफ़ग़ानिस्तान का काफी हिस्सा [[ब्रिटिश राज|ब्रिटिश इंडिया]] के अधीन हो गया जिसके बाद अफ़ग़ानिस्तान में [[यूरोप]]ीय प्रभाव बढ़ता गया। १९१९ में अफ़ग़ानिस्तान ने विदेशी ताकतों से एक बार फिर स्वतंत्रता पाई। आधुनिक काल में १९३३-१९७३ के बाच का काल अफ़ग़ानिस्तान का सबसे अधिक व्यवस्थित काल रहा जब [[मोहम्मद ज़ाहिर शाह|ज़ाहिर शाह]] का शासन था। पर पहले उसके जीजा तथा बाद में कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तापलट के कारण देश में फिर से अस्थिरता आ गई। सोवियत सेना ने कम्युनिस्ट पार्टी के सहयोग के लिए देश में कदम रखा और मुजाहिदीन ने सोवियत सेनाओं के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया और बाद में [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] तथा [[पाकिस्तान]] के सहयोग से सोवियतों को वापस जाना पड़ा। ११ सितम्बर २००१ के हमले में मुजाहिदीन के सहयोग होने की खबर के बाद अमेरिका ने देश के अधिकांश हिस्से पर सत्तारुढ़ मुजाहिदीन ([[तालिबान आन्दोलन|तालिबान]]), जिसको कभी [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] ने सोवियत सेनाओं के खिलाफ लड़ने में हथियारों से सहयोग दिया था, के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।
 
==नाम की उत्पत्ति==
अफगानिस्तान नाम अफ्गान समुदाय की जगह के रूप में प्रयुक्त किया गया है, यह नाम सबसे पहले 10 वीं शताब्दी में हूदूद उल-आलम (विश्व की सीमाएं) नाम की भौगोलिक किताब में आया था इसके रचनाकार का नाम अज्ञात है' साल 2006 में पारित देश के संविधान में अफगानिस्तान के सभी नागरिकों को अफ्गान कहा गया है जो अफगानिस्तान के सभी नागरिक अफ्गान है'
=== वर्तमान ===
वर्तमान में (फरवरी २००७) देश में [[नाटो]](NATO) की सेनाएं बनी हैं और देश में लोकतांत्रिक सरकार का शासन है। हालांकि [[तालिबान आन्दोलन|तालिबान]] ने फिर से कुछ क्षेत्रों पर अधिपत्य जमा लिया है, [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] का कहना है कि [[तालिबान आन्दोलन|तालिबान]] को [[पाकिस्तानी]] जमीन पर फलने-फूलने दिया जा रहा है।
 
== प्रशासनिक विभाग ==