"मरी प्रान्त": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 34 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q487401 (translate me)
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:TurkmenistanMary.png|thumb|230px|[[तुर्कमेनिस्तान]] में मरी प्रान्त (हरे रंग में)]]
[[चित्र:TurkmenistanMaryMosque.jpg|thumb|230px|मरी शहर में एक मस्जिद]]
'''मरी प्रान्त''' (<small>[[तुर्कमेनीतुर्कमेन भाषा|तुर्कमेनी]]: Mary welaýaty, Мары велаяты; [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: Mary Province; [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]]: {{Nastaliq|ur|مرو}}, मर्व</small>) [[तुर्कमेनिस्तान]] की एक [[विलायत (प्रशासनिक विभाग)|विलायत]] (यानि प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद [[अफ़ग़ानिस्तान|अफ़्ग़ानिस्तान]] से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८७,१५० किमी<sup>२</sup> है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १४,८०,४०० अनुमानित की गई थी।<ref name=yb2005>''Statistical Yearbook of Turkmenistan 2000-2004'', National Institute of State Statistics and Information of Turkmenistan, Ashgabat, 2005.</ref> मरी प्रान्त की राजधानी का नाम भी [[मरी, तुर्कमेनिस्तान|मरी]] शहर है, जिसे पहले मर्व (<small>Мерв, Merv</small>) बुलाया जाता था। इस प्रांत की आबादी का घनत्व लगभग १५ व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, लेकिन अधिक विकसित [[मरूद्यान|नख़लिस्तान]] (ओएसिस) इलाक़ों में यह १५०-२०० व्यक्ति प्रति वर्ग किमी तक पहुँच जाता है।
 
== वर्णन ==
सन् २००० में तुर्कमेनिस्तान के २३% लोग मरी प्रांत में बसते थे। देश का २६% [[कृषि]] उत्पादन और २१% औद्योगिक उत्पादन इसी प्रान्त से आता है।<ref>''Social-economic situation of Turkmenistan in 2000'', National Institute of State Statistics and Information of Turkmenistan, Ashgabat, 2001, pp. 137-138 {{ru icon}}.</ref> मुख्य उद्योगों में [[प्राकृतिक गैस]], विद्युत् पैदावार, वस्त्र और कपड़े, क़ालीन, रसायन और खानपान की वस्तुएँ शामिल हैं। २००१ में देश की ७४% बिजली इसी एक प्रान्त में बनाई जाती थी। यहाँ कृषि [[काराकुम नहर]] और अफ़्ग़ानिस्तान से उत्तर आने वाली मुरग़ाब नदी के पानी पर निर्भर है। प्रांत का उत्तरी हिस्सा [[मरुस्थल|रेगिस्तानी]] है लेकिन दक्षिणी भाग में घास और रेत का मिला-जुला इलाक़ा है। पुराना मर्व एक प्राचीन शहर है और [[रेशम मार्ग]] पर स्थित प्राचीन शहरों में यह सबसे अच्छी हालत में है। प्रांत की राजधानी मरी शहर काराकुम नहर और [[मुरग़ाब नदी]] के मिलन क्षेत्र पर स्थित है।<ref>http://www.nationalgeographic.com/wildworld/profiles/terrestrial_pa.html</ref><ref>http://www.worldwildlife.org/wildfinder/searchByPlace.cfm?ecoregion=PA1306</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==