"परमदानव तारा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Sun and VY Canis Majoris.svg|thumb|परमदानव तारे [[वी वाई महाश्वान|वी॰वाए॰ कैनिस मेजौरिस]] का अर्धव्यास (रेडियस) क़रीब २००० <math>\begin{smallmatrix}R_\odot\end{smallmatrix}</math> है, यानि [[सूर्य|सूरज]] का दो हज़ार गुना - यह सब से बड़ा ज्ञात तारा है]]
[[चित्र:HR-diag-w-text.svg|thumb|250px|तारों की श्रेणियाँ दिखने वाला हर्ट्ज़स्प्रुंग-रसल चित्र]]
'''परमदानव तारा''' एक अत्याधिक [[द्रव्यमान]] (मास) और [[चमक]] वाला तारा होता है जिस से लगातार गैस, [[प्लाज़्मा (भौतिकी)|प्लाज़्मा]] और अन्य द्रव्य बड़ी मात्राओं में अंतरिक्ष में उछलते रहते हैं। [[तारों की श्रेणियाँ#यर्कीज़ वर्णक्रम श्रेणीकरण|यर्कीज़ वर्णक्रम श्रेणीकरण]] में इसकी चमक की श्रेणी "0" है (यानि सारे तारों में सब से अधिक)।
 
== अन्य भाषाओं में ==
"परमदानव तारे" को [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] में "हाइपरजाएंट स्टार" (hypergiant star) कहा जाता है।
 
== लक्षण ==
परमदानव तारा कहलाने के लिए किसी तारे के [[निरपेक्ष कांतिमान]] (चमक) को -७ [[खगोलीय मैग्निट्यूड|मैग्निट्यूड]] से अधिक होना चाहिए (याद रहे के खगोलीय मैग्निट्यूड की संख्या जितनी कम होती है तारा उतना ही ज़्यादा रोशन होता है) और बहुत ही भीमकाय होना चाहिए। जिन तारों का गैसमंडल बहुत विशाल होता है उनके [[वर्णक्रम]] (स्पॅकट्रम) में ६५६.२८ नैनोमीटर के [[तरंगदैर्घ्य|तरंग दैर्घ्य]] (वेवलॅन्थ़) पर Hα नाम की एक लकीर शामिल होती है जो [[हाइड्रोजन]] गैस की एक विशेष उत्तेजना से पैदा होती है। इसलिए वैज्ञानिक परमदानवों की पहचान के लिए उनकी चमक और Hα की मौजूदगी की परख करते हैं।<ref>{{cite journal| bibcode=1998A&ARv...8..145D| title = The yellow hypergiants |author= C. de Jager| year=1998| journal = Astronomy and Astrophysics Review| volume = 8| issue = 3| pages= 145–180| doi = 10.1007/s001590050009}}</ref>
 
परमदानवों में [[सूर्य|सूरज]] से १००-२६५ गुना द्रव्यमान होता है, यानि १००-२६५ [[सौर द्रव्यमान|M<sub>☉</sub>]] का द्रव्यमान होता है। उनकी चमक [[सौर ज्योति|सूरज की चमक]] से लाखों-करोड़ों गुना ज़्यादा होती है। अलग-अलग परमदानवों का सतही तापमान एक दुसरे से बहुत भिन्न होता है और ३,५०० [[केल्विन|कैल्विन]] से लेकर ३५,००० कैल्विन तक हो सकता है। परमदानव अंदरूनी रूप से अस्थाई होते हैं इसलिए उनकी चमक समय के साथ-साथ बदलती रहती है। इतना अधिक द्रव्यमान होने से उनकी उम्र भी कम होती है - जहाँ हमारे सूरज (जो एक [[मुख्य अनुक्रम]] का बौना तारा है) को १० [[अरबभारतीय (संख्या) प्रणाली|अरब]] साल की आयु मिली है वहाँ महादानव तारे कुछ दसियों लाख साल ही जीते हैं। इतनी कम आयु के कारण परमदानव तारे बहुत कम ही मिलते हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==