"महासागरीय धारायें": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 11:
* चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण
 
पृथ्वी पर अनेक धाराएं बहती हैं। इन सब में [[गल्फ़ स्ट्रीम|गल्फ स्ट्रीम]] सबसे महत्त्वपूर्ण होता है। इस स्ट्रीम में जल [[नीला]] एवं [[उष्ण]] हो जाता है। इसका बहाव [[मेक्सिको]] की खाड़ी के उत्तर से [[कनाडा]] तक होता है। यही कारण है कि [[लंदन]] एवं [[पेरिस]] कम ठंडे रहते हैं जबकि [[नॉर्वे]] के तटीय इलाके पूरे वर्ष बर्फ रहित रहते हैं। इसके अलावा, ब्राजील करंट, जापान, उत्तर भूमध्य रेखा, उत्तर प्रशांत महासागरीय तरंग आदि विश्व की प्रमुख सागरी धाराओं में गिने जाते हैं।
 
== प्रमुख धाराएं ==
पंक्ति 19:
[[चित्र:Ocean currents 1943 (borderless)3.png|thumb|right|250px|विश्व की महासागरीय धाराओं का १९४३ का मानचित्र]]
 
महासागरीय धाराएं सागरीय जीवन के लिए अत्यावश्यक होती हैं। ये सागरीय जीव-जंतुओं के लिए आहार का मुख्य स्रोत होती हैं। सागर तरंगों से गर्म जल शीतल जल वाले क्षेत्रों तक जाता है। इसके विपरीत सागरीय तरंगों का असर भू-तापमान पर भी पड़ता है। सतही सागरीय धाराओं का ज्ञान पोत-परिवहन पर होने वाले व्यय को काफ़ी हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इनके कारण ही ईंधन की खपत पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, जो व्यय और यात्रा समय में काफी कमी लाता है। पुराने समय में तो सागरीय धाराओं व वायु दिशा ज्ञान और भी महत्त्वपूर्ण हुआ करता था। इसका एक अच्छा उदाहरण [[एगुलस धारा|अगुल्हास धारा]] है, जिसने कारण पुर्तगाली नाविकों व अन्वेषकों को काफ़ी समय तक भारत आने से रोके रखा। आज भी संसार भर के नौवहन प्रतियोगी सागरीय धाराओं का लाभ उठाते हैं। महासागरीय धाराएं सागरीय जीवन के लिये भी महत्त्वपूर्ण होती हैं। इसका एक उदाहरण ईल मछली है।
 
सागरीय धाराओं का ज्ञान सागरीय कर्कट के अध्ययन में भी सहायक होता है। इसका उलट भी सत्य है। ये धाराएं विश्वपर्यन्त तापमान निश्चित करने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जो धाराएं उत्तरी अंधमहासागर का उष्ण जल उत्तर-पश्चिमी यूरोप तक लाती हैं, वहां के तटीय क्षेत्रों में बर्फ जमने नहीं देतीं। इस कारण वहां के पत्तनों में जलपोतों की आवाजाही बाधित नहीं होती।
 
हाल ही में वैज्ञानिकों ने [[दक्षिणध्रुवीय महासागर|दक्षिणी महासागर]] के [[हिन्द महासागर|हिंद महासागर]] के क्षेत्र में एक शक्तिशाली जल प्रवाह कि खोज की है। ये उस तंत्रजाल का एक महत्वपूर्ण भाग है जो जलवायु परिवर्तनों को प्रभावित करता है। इस सागरीय प्रवाह की मात्रा लगभग चालीस [[अमेज़न नदी|अमेजन]] नदियों के जल की मात्रा के बराबर है। यह स्थान [[ऑस्ट्रेलिया]] की राजधानी, [[पर्थ]] से ४२०० किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।<ref>[http://www.bhaskar.com/article/scientists-discover-new-water-current-in-south-ocean-916543.html दक्षिणी महासागर में मिला नया जल प्रवाह]। दैनिक भास्कर। २७ अप्रैल २०१०</ref> उनके अनुसार महासागर की सतह से तीन किलोमीटर की गहराई पर उपस्थित यह जल प्रवाह उन महासागरीय धाराओं के वैश्विक जाळ में एक महत्वपूर्ण पथ है जो जलवायु परिवर्तनों को प्रभावित करते हैं।
 
{{clear}}