छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 7:
== प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर संयुक्त राष्ट्रसंघ के अधिकारपत्र तक तटस्थता ==
 
सन् 1914 में [[पहला विश्व युद्ध|प्रथम विश्वयुद्ध]] प्रारंभ हुआ। उस समय कई राज्यों ने यह घोषणा की कि वे तटस्थ रहेंगें। इस प्रकार की घोषणा करनेवाले राज्यों में संयुक्त राज्य अमरीका भी था। परंतु अक्टूबर, 1916 में [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीका]] भी युद्ध में सम्मिलित हो गया।
 
युद्ध का अंत होने पर राष्ट्रसंघ ([[लीग ऑव नेशंस]]) के अनुबंधन ने तटस्थता के परंपरागत नियम की समाप्ति कर दी। उक्त अनुबंध की धारा 10 के अनुसार राष्ट्रसंघ के सदस्यों ने सभी सदस्य राज्यों की क्षेत्रीय अथवा प्रादेशिक अखंडता और राजनीतिक स्वतंत्रता का आदर करना स्वीकार किया।
 
सितंबर, 1939 में [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] छिड़ने पर तटस्थता का परंम्परागत नियम अस्थायी रूप से पुनरुज्जीवित हुआ। [[संयुक्त राज्य अमेरिका|संयुक्त राज्य अमरीका]] तथा कई अन्य देशों ने पुन: ऐसी घोषणा की कि वे इस युद्ध में तटस्थ रहेंगे। जर्मनी ने इनमें से अधिकांश राज्यों की तटस्थता का उल्लंघन किया। अपने तटस्थताकाल में भी अमरीका ने उधारपट्टा कानून बनाकर मित्र शक्तियों को इस बहाने सहायता प्रदान की कि इन देशों की सुरक्षा स्वयं अमरीका की सुरक्षा के लिये आवश्यक है। यह प्रश्न विवादग्रस्त रहा है कि जिन दिनों अमरीका प्राबिधिक रूप में तटस्थ था, उन दिनो उसका ऐसा आचरण क्या उचित था?
 
द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के उपरांत सन् 1945 में जब [[संयुक्त राष्ट्रसंघराष्ट्र]]संघ का अधिकारपत्र स्वीकृत हुआ तो उसने वैधानिक रूप में तटस्थता का अंत कर दिया। उस अधिकारपत्र में ऐसे राज्यों के पृथक् वैधानिक अस्तित्व की कोई व्यवस्था नहीं है। उसके अनुसार कोई भी राज्य ऐसे किसी युद्ध में स्वेच्छया तटस्थ नहीं रह सकता जिसके संबंध में सुरक्षा परिषद् ने किसी विशेष राज्य को शांति भंग करने का अथवा अग्राक्रमण करने का अपराधी पाया है और जिसके लिये संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपने सदस्य राष्ट्रों का आवाहन किया है कि वे उक्त राज्य के विरुद्ध सैनिक कारवाई करें।
 
'''शाश्वत तटस्थता''' - शाश्वत अथवा चिरस्थायी तटस्थता उन राज्यों की तटस्थता है, जो विशेष संधियों द्वारा स्वीकार कर लेते है जैसे, स्विट्जरलैंड की तटस्थता।
पंक्ति 48:
 
== इन्हें भी देखें==
* [[गुट निरपेक्ष आंदोलन|गुट निरपेक्ष आन्दोलन]]
 
== बाहरी कड़ियाँ ==