"एडोबे": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:AdobeSurfaceCoatingRenewalOnWall.jpg|right|thumb|350px|न्यू मैक्सिको में एडोबे से बनी दीवार के लेपन का नवीनीकरण]]
 
[[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीका]] के दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य और उत्तरी [[मेक्सिको]] में '''ऐडोबे''' (Adobe) कच्ची [[ईट]] और उससे बने मकान को कहते हैं। उस मिट्टी को भी बहुधा ऐडोबे कहते हैं जिससे अच्छी ईटें बनती हैं। यह शब्द [[स्पेन]] के "ऐडोबार" शब्द से निकला है, जिसका अर्थ है मिट्टी का लेप या पलस्तर।
 
ऐडोबे ईट बनाने के लिए [[मृदा|मिट्टी]], थोड़ा सा [[चारा|भूसा]], [[तृण|पुआल]], या सूखी [[घास]] मिलाकर सान ली जाती है और फिर पैर से कुचलकर अच्छी तरह गूँध ली जाती है। तदनंतर लकड़ी के साँचों की सहायता से ईटें बना ली जाती हैं। नाप में यह ईटे साधारण ईटों से लेकर दो मीटर तक लंबी, एक फुट तक चौड़ी और आठ इंच तक मोटी होती है। ईंटों की जोड़ाई मिट्टी के ही गारों से की जाती है और मिट्टी से ही बाहर और भीतर पलस्तर भी कर दिया जाता है। सूख जाने पर चूना कर दिया जाता है।
 
<center>{{wide image|Ancient Bam, 2002.png|1000px|<center>अर्ग-ए बाम का किला जो एडोबे से बना संसार का सबसे बड़ा संरचना है; इसका काल कम से कम ५०० ईसा पूर्व का है</center>}}</center>
"https://hi.wikipedia.org/wiki/एडोबे" से प्राप्त