"राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी संस्थान (भारत)": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: == परिचय == मानव गतिविधि के लगभग हर क्षेत्र में माप की प्रक्रिया का...
 
टैग: नया अनुप्रेषण 2017 स्रोत संपादन
 
पंक्ति 1:
#अनुप्रेषित [[राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, भारत]]
== परिचय ==
मानव गतिविधि के लगभग हर क्षेत्र में माप की प्रक्रिया का सार्थक महत्व है। अर्थपूर्ण, माप को माप विज्ञान द्वारा रेखांकित किया जाना चाहिए। यह तथ्य सरकारों द्वारा लंबे समय से स्वीकार किया गया था और तदनुसार वे राष्ट्रीय माप प्रणाली के लिए अपनी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करते हैं, जो की व्यापार और अन्य माप संबंधी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आवश्यक है। मेट्रोलॉजी के प्रति वैश्विक स्तर पर किए गए प्रयास सराहनीय हैं। मेट्रोलॉजी की दिशा में प्रयास सार्वजनिक (सरकारी) और राष्ट्रीय के निजी (उद्योग) क्षेत्रों द्वारा किए जाते हैं।
 
राष्ट्रीय माप मानकों को बनाए रखने और राष्ट्रीय माप की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए '''राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी संस्थानों (एन.एम.आई)''' की स्थापना की प्रथा 19 वीं सदी के अंत में शुरू हुई। यह प्रथा वर्तमान दिनों में भी जारी है । कुछ दशकों में कई विकासशील देशों ने अपनी आवश्यकताओं अनुसार उपयुक्तता के स्तर पर अपने स्वयं के एन.एम.आई स्थापित करने को उच्च प्राथमिकता दी है। ये एन.एम.आई माप में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय केंद्रों के रूप में और राष्ट्रीय तकनीकी बुनियादी ढांचे के महत्वपूर्ण घटकों के रूप में कार्य करते हैं।<ref>https://www.bipm.org/en/worldwide-metrology/</ref>
 
माप प्रयोगशाला या मेट्रोलॉजिकल प्रयोगशाला की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, भारत में राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी संस्थान यानी [http://www.nplindia.in/hi सी.एस.आई.आर - राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला] (सी.एस.आई.आर – एन.पी.एल) की आधारशिला 4 जनवरी 1947 को रखी गई थी।
 
== भूमिका ==
सौंपी गई भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए, [http://www.nplindia.in/hi सी.एस.आई.आर – एन.पी.एल] विभिन्न अनुसंधान और विकास गतिविधियों का संचालन कर रहा है जो की राष्ट्रीय माप मानकों को और एस.आई इकाइयों (S.I. Units) को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने के लिए अनिवार्य है (अर्थात - मेट्रोलॉजिकल ट्रैसेबिलिटी प्रदान करने में सहायक है)।
 
भारत में, [http://www.nplindia.in/hi सी.एस.आई.आर. राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला], नई दिल्ली को राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। जबकि [http://www.barc.gov.in/ भाभा परमाणु ऊर्जा विभाग] (बी.ए.आर.सी), मुंबई को आयनीकृत विकिरण मेट्रोलॉजी का कार्य सौंपा गया है।<ref>https://www.bipm.org/en/about-us/member-states/in/</ref>