"टाइपराइटर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 3:
'''टाइपराइटर''' एक यन्त्र है जिसका प्रयोग कागज पर कोई पाठ टाइप करने के लिये किया जाता है।
 
[[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेजी]] का मानक टाइपराइटर [[क्वर्टी]] (QUERTY) लेआउट आधारित है। यद्यपि अंग्रेजी के लिये कई सारे लेआउट समय-समय पर बनाये गये जिनमें [[:en:DVORAK]] गति के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ माना गया परन्तु समय के साथ क्वर्टी ही मानक बन गया। कम्प्यूटर के आविष्कार के पश्चात कीबोर्ड भी क्वर्टी लेआउट पर ही बने।
 
1930 के दशक में बाजार में हिन्दी टाइपराइटर आया था। [[हिन्दी]] टाइपराइटर का विकास अत्यंत जटिल कार्य था। कारण यह कि [[देवनागरी]] के अनेक चिह्न येन-केन प्रकारेण २६ कुंजियों पर ही व्यवस्थित करने थे। इसके अतिरिक्त टाइपराइटर मैकेनिकल होने के कारण [[कंप्यूटर|कम्प्यूटर]] की तरह न तो मात्राओं को खुद ही जोड़ सकता था, न वर्ण-क्रम के अनुसार संयुक्ताक्षर बना सकता था, अतः सभी चिह्नों, मात्राओं, संयुक्ताक्षरों के लिये अलग से कुंजियाँ याद रखनी पड़ती थी। इस कारण टाइपराइटर का लेआउट अत्यंत जटिल हो गया। परन्तु उस समय [[हिन्दी टंकण|हिन्दी टाइप]] करने का केवल यही एक साधन था।