"ब्रिटिश साम्राज्य": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 14:
 
===अमरीका के तेरह उपनिवेश===
{{मुख्य|तेरह उपनिवेश}}
[[चित्र:Map of territorial growth 1775.svg|thumb|तेरह उपनिवेश (इस नक़्शे में गाढ़े गुलाबी रंग वाले क्षेत्र)]]
तेरह [[यूनाइटेड किंगडम|ब्रिटिश]] [[उपनिवेश]] पूर्वी [[उत्तर अमेरिका]] के [[अटलांटिक महासागर|आंध्र महासागर]] के तट पर सन् 1607 से 1733 तक स्थापित किये गए। इन उपनिवेशों ने 1776 में [[संयुक्त राज्य की स्वतंत्रता का घोषणापत्र|ब्रिटेन से स्वतंत्रता का ऐलान]] किया और केवल उपनिवेश न रहकर [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के राज्य बन गए। यही वजह है के आधुनिक अमेरिकी ध्वज में 13 लाल और सफ़ेद धारियाँ हैं और मूल अमेरिकी झंडे में 13 तारे थे।
 
यह तेरह उपनिवेश थे: [[डेलावेयर]], [[पेन्सिलवेनिया|पॅनसिल्वेनिया]], [[न्यू जर्सी|न्यू जर्ज़ी]], [[जॉर्जिया (अमरीकी राज्य)|जोर्जिया]], [[कनेक्टिकट]], [[मैसाचुसेट्स|मैसाच्यूसॅट्स बे]], [[मैरिलैण्ड|मॅरिलैंड]], [[साउथ कैरोलीना|दक्षिण कैरोलाइना]], [[न्यू हैम्पशायर|न्यू हैम्शर]], [[वर्जीनिया]], [[न्यूयॉर्क]], [[नॉर्थ कैरोलीना|उत्तर कैरोलाइना]] और [[रोड आइलैण्ड|रोड आयलॅन्ड व प्रॉविडॅन्स]]। प्रत्येक उपनिवेश ने स्वशासन की अपनी प्रणाली विकसित की। किसान स्वयं ही की स्थानीय और प्रांतीय सरकार का चुनाव करते और स्थानीय निर्णायक मंडल में सेवा प्रदान करते। [[वर्जीनिया]], कैरोलाइना और [[जॉर्जिया (देश)|जॉर्जिया]] जैसे कुछ उपनिवेशों में अफ्रीकी गुलामों की संख्या भी अधिक थी। 1760 और 1770 के दशकों में कर (टैक्स) पर हुए विरोध के दौर के बाद सभी उपनिवेश राजनीतिक और सैन्य तौर पर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध एकजुट हो गए और मिलकर [[अमेरिकी क्रान्ति|अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध]] (1775-1783) लड़ा। सन् 1776 में, उन्होंने अपनी [[संयुक्त राज्य की स्वतंत्रता का घोषणापत्र|स्वतंत्रता की घोषणा की]] और पेरिस संधि (1783) पर हस्ताक्षर कर उस लक्ष्य को प्राप्त किया। स्वतंत्रता से पहले, यह तेरह उपनिवेश ब्रिटिश अमेरिका के दो दर्जन अलग-अलग कालोनियों में बटे थे। ब्रिटिश वेस्ट इंडीज, न्यूफाउंडलैंड, क्युबेक, नोवा स्कॉटिया और पूर्व और पश्चिम फ्लोरिडा के प्रांत समूचे युद्ध के दौरान राजशाही के प्रति वफादार रहे।
 
===अफ़्रीका और दास व्यापार===