[पुनरीक्षित अवतरण][पुनरीक्षित अवतरण]
छो unexplained addition/removal of huge text
टैग: वापस लिया
पंक्ति 172:
{{भारत के प्रभाग}}
{{main|भारत सरकार}}
[[भारत का संविधान]] भारत को एक संप्रभु, [[समाजवादी]], [[धर्मनिरपेक्ष]], लोकतान्त्रिक गणराज्य घोषित करता है। भारत एक [[लोकतांत्रिक गणराज्य]] है, जिसकी [[द्विसदनात्मक]] [[संसद]] [[वेस्टमिन्स्टर शैली]] की संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। भारत का प्रशासन संघीय ढांचे के अन्तर्गत चलाया जाता है, जिसके अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार और राज्य स्तर पर राज्य सरकारें हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का बंटवारा संविधान में दी गई रूपरेखा के आधार पर होता है। वर्तमान में भारत में २८ राज्य और ८ केंद्र-शासित प्रदेश हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में, स्थानीय प्रशासन को राज्यों की तुलना में कम शक्तियां प्राप्त होती हैं। भारत का सरकारी ढाँचा, जिसमें केंद्र राज्यों की तुलना में ज़्यादा सशक्त है, उसे आमतौर पर अर्ध-संघीय (सेमि-फ़ेडेरल) कहा जाता रहा है, पर १९९० के दशक के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलावों के कारण इसकी रूपरेखा धीरे-धीरे और अधिक संघीय (फ़ेडेरल) होती जा रही है।
 
इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: [[न्यायपालिका]], [[कार्यपालिका]] और [[व्यवस्थापिका]]।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/भारत" से प्राप्त