"वेदान्त दर्शन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
छो वर्तनी शुद्ध की AWB के साथ
पंक्ति 3:
वेदान्त [[ज्ञान योग|ज्ञानयोग]] का एक स्रोत है जो व्यक्ति को ज्ञान प्राप्ति की दिशा में उत्प्रेरित करता है। इसका मुख्य स्रोत [[उपनिषद्|उपनिषद]] है जो [[वेद]] ग्रंथो और [[वैदिक साहित्य]] का सार समझे जाते हैं। [[उपनिषद्]] वैदिक साहित्य का अंतिम भाग है, इसीलिए इसको '''वेदान्त''' कहते हैं। कर्मकांड और उपासना का मुख्यत: वर्णन मंत्र और ब्राह्मणों में है, ज्ञान का विवेचन उपनिषदों में। 'वेदान्त' का शाब्दिक अर्थ है - 'वेदों का अंत' (अथवा सार)।
 
वेदान्त की तीन शाखाएँ जो सबसे ज्यादा जानी जाती हैं वे हैं: [[अद्वैत वेदान्त]], [[विशिष्टाद्वैत|विशिष्ट अद्वैत]] और [[द्वैत]]। [[आदि शंकराचार्य]], [[रामानुज]] और श्री [[मध्वाचार्य]] जिनको क्रमश: इन तीनो शाखाओं का प्रवर्तक माना जाता है, इनके अलावा भी [[ज्ञान योग|ज्ञानयोग]] की अन्य शाखाएँ हैं। ये शाखाएँ अपने प्रवर्तकों के नाम से जानी जाती हैं जिनमें [[भास्कर]], [[वल्लभ]], [[चैतन्य]], [[निम्बारक]], [[वाचस्पति मिश्र]], [[सुरेश्वर]] और [[विज्ञान भिक्षु]]। आधुनिक काल में जो प्रमुख [[वेदान्ती]] हुये हैं उनमें [[रामकृष्ण परमहंस]], [[स्वामी विवेकानन्द|स्वामी विवेकानंद]], [[अरविन्द घोष|अरविंद घोष]], [[स्वामी शिवानन्द|स्वामी शिवानंद]] [[स्वामी करपात्री]] और [[रमण महर्षि]] उल्लेखनीय हैं। ये आधुनिक विचारक [[अद्वैत वेदान्त]] शाखा का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूसरे वेदान्तो के प्रवर्तकों ने भी अपने विचारों को भारत में भलिभाँति प्रचारित किया है परन्तु [[भारत]] के बाहर उन्हें बहुत कम जाना जाता है।संत मे भी ज्ञानेश्वर महाराज, तुकाराम महाराज आदि. संत पुरुषोने वेदांत के ऊपर बहुत ग्रंथ लिखे है आज भी लोग संतो के उपदेशो के अनुकरण करते है.है।
 
=='वेदान्त’ का अर्थ==
पंक्ति 11:
:(2) वैदिक अध्ययन की दृष्टि से भी उपनिषदों के अध्ययन की बारी अन्त में आती थी। सबसे पहले [[संहिता]]ओं का अध्ययन होता था। तदुपरान्त गृहस्थाश्रम में प्रवेश करने पर यज्ञादि गृहस्थोचित कर्म करने के लिए ब्राह्मण-ग्रन्थों की आवश्यकता पड़ती थी। वानप्रस्थ या संन्यास आश्रम में प्रवेश करने पर [[आरण्यक|आरण्यकों]] की आवश्यकता होती थी, वन में रहते हुए लोग जीवन तथा जगत् की पहेली को सुलझाने का प्रयत्न करते थे। यही उपनिषद् के अध्ययन तथा मनन की अवस्था थी।
 
:(3) उपनिषदों में वेदों का ‘अन्त’ अर्थात् वेदों के विचारों का परिपक्व रूप है। यह माना जाता था कि वेद-वेदांग आदि सभी शास्त्रों का अध्ययन कर लेने पर भी बिना उपनिषदों की शिक्षा प्राप्त किये हुए मनुष्य का ज्ञान पूर्ण नहीं होता था।
 
आचार्य [[उदयवीर शास्त्री]] के अनुसार ‘वेदान्त’ पद का तात्पर्य है-
पंक्ति 17:
 
==वेदान्त का साहित्य==
ऊपर कहा जा चुका है ‘वेदान्त’ शब्द मूलतः उपनिषदों के लिए प्रयुक्त होता था। अलग-अलग संहिताओं तथा उनकी शाखाओं से सम्बद्ध अनेक उपनिषद् हमें प्राप्त हैं। जिनमें प्रमुख तथा प्राचीन हैं - ईश, केन, कठ, मुण्डक, माण्डूक्य, तैत्तिरीय, ऐतरेय, छान्दोग्य तथा बृहदारण्यक। इन उपनिषदों के दार्शनिक सिद्धान्तों में काफी कुछ समानता है किन्तु अनेक स्थानों पर विरोध भी प्रतीत होता है। कालान्तर में यह आवश्यकता अनुभव की गई कि विरोधी प्रतीत होने वाले विचारों में समन्वय स्थापित कर सर्वसम्मत उपदेशों का संकलन किया जाये। इसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए बादरायण व्यास ने [[ब्रह्मसूत्र]] की रचना की जिसे वेदान्त सूत्र, शारीरकसूत्र, शारीरकमीमांसा या [[उत्तरमीमांसा]] भी कहा जाता है। इसमें उपनिषदों के सिद्धान्तों को अत्यन्त संक्षेप में, सूत्र रूप में संकलित किया गया है।
 
अत्यधिक संक्षेप होने के कारण सूत्रों में अपने आप में अस्पष्टता है और उन्हें बिना [[भाष्य]] या टीका के समझना सम्भव नहीं है। इसीलिए अनेक भाष्यकारों ने अपने-अपने भाष्यों द्वारा इनके अभिप्राय को स्पष्ट करने का प्रयत्न किया किन्तु इस स्पष्टीकरण में उनका अपना-अपना दृष्टिकोण था और इसीलिये उनमें पर्याप्त मतभेद है। प्रत्येक ने यह सिद्ध करने की चेष्टा की कि उसका भाष्य ही ब्रह्मसूत्रों के वास्तविक अर्थ का स्पष्टीकरण करता है। फलतः सभी भाष्यकार एक-एक वेदान्त सम्प्रदाय के प्रवर्तक बन गये। इनमें प्रमुख है [[आदि शंकराचार्य|शंकर]] का [[अद्वैत वेदान्त|अद्वैतवाद]], [[रामानुज]] का [[विशिष्टाद्वैत]]वाद, [[मध्वाचार्य|मध्व]] का [[द्वैतवाद]], [[निम्बार्काचार्य|निम्बार्क]] का [[द्वैताद्वैत]]वाद तथा [[वल्लभाचार्य|वल्लभ]] का [[शुद्धाद्वैत]]वाद। इन भाष्यों के अनन्तर इन भाष्यों पर टीकाएँ तथा टीकाओं पर टीकाओं का क्रम चला। अपने-अपने सम्प्रदाय के मत को पुष्ट करने के लिए अनेक स्वतन्त्र ग्रन्थों की भी रचना हुई, जिनसे वेदान्त का साहित्य अत्यन्त विशाल हो गया।
पंक्ति 115:
* [[वेदांग]] - शिक्षा, कल्प, व्याकरण आदि वेद के छः अंग
{{भारतीय दर्शन}}
 
*[[शास्त्र (भारतीय दर्शन)]]
*[[धर्म दर्शन]]
 
[[श्रेणी:हिन्दू धर्म]]
[[श्रेणी:दर्शन]]
[[श्रेणी:अधिदर्शन]]
*[[शास्त्र (भारतीय दर्शन)]]
*[[धर्म दर्शन]]