"हाईपोथर्मिया": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 22:
एक व्यसक के शरीर का सामान्य [[तापमान]] 97 डिग्री फेरनहाइट (36.11 डिग्री सेल्सियस) से 99 डिग्री फेरनहाइट (37.22 डिग्री सेल्सियस) के बीच होता है। बच्चों व नवजात शिशुओं के शरीर का तापमान बड़ों के मुकाबले थोड़ा अधिक होता है। उनके लिए सामान्य तापमान 97.9 डिग्री फेरनहाइट (36.61 डिग्री सेल्सियस) से 100.4 डिग्री फेरनहाइट (38 डिग्री सेल्सियस) के बीच होता है।
 
अगर आपके शरीर की गर्मी बहुत कम हो रही है और शरीर ठंडा पड़ रहा है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है जिससे जान भी जा सकती है। इस स्थिति को हाइपोथर्मिया (Hypothermia) कहा जाता है। आमतौर पर लोगों को यह लगता है कि ज़्यादा समय अधिक ठन्डे वातावरण में रहने के कारण हाइपोथर्मिया होता है, लेकिन यह घर के अंदर भी हो सकता है। नवजात शिशुओं और बूढ़े लोगों के लिए हाइपोथर्मिया अधिक गंभीर समस्या हो सकती है क्योंकि उनका शरीर सामान्य तापमान बनाए रखने में अधिक सक्षम नहीं होता और अपनी गर्मी जल्द खो देता है। इसीलिए उनके लिए गर्म [[वातावरण]] में रहना आवश्यक होता है। नवजात शिशुओं और बूढ़े लोगों का शरीर का तापमान<ref name="Drkalyani">[https://drkalyani.in/%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8/ शरीर का तापमान] शरीर का तापमान</ref> सामान्य से कम होना किसी समस्या का संकेत हो सकता है।
 
== रोग ==