"भारत": अवतरणों में अंतर

[पुनरीक्षित अवतरण][पुनरीक्षित अवतरण]
No edit summary
पंक्ति 116:
'''भारत''' (आधिकारिक नाम: '''भारत गणराज्य''', <small>{{lang-en|Republic of India}}</small>) [[दक्षिण एशिया]] में स्थित [[भारतीय उपमहाद्वीप]] का सबसे बड़ा देश है। यह पूर्ण रूप से उत्तरी [[गोलार्ध]] में स्थित है, [[भारत]] भौगोलिक दृष्टि से विश्व का [[भारत का भूगोल|सातवाँ]] सबसे बड़ा देेेश है (1.रूस, 2.कनाडा, 3.चीन, 4.अमरीका, 5.ब्राजील, 6.ऑस्ट्रेलिया, 7.भारत), जबकि [[जनसंख्या]] के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। [[भारत]] के पश्चिम में [[पाकिस्तान]], उत्तर-पूर्व में [[चीनी जनवादी गणराज्य|चीन]], [[नेपाल]] और [[भूटान]], पूर्व में [[बांग्लादेश]] और [[म्यान्मार]] स्थित हैं। [[हिन्द महासागर]] में इसके दक्षिण पश्चिम में [[मालदीव]], दक्षिण में [[श्रीलंका]] और दक्षिण-पूर्व में [[इंडोनेशिया]] से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा [[हिमालय]] [[पर्वत]] से और [[दक्षिण]] में [[हिन्द महासागर]] से लगी हुई है। पूर्व में [[बंगाल की खाड़ी]] है तथा पश्चिम में [[अरब सागर]] हैं।
 
प्राचीन [[सिन्धु घाटी की सभ्यता|सिन्धु घाटी सभ्यता]], [[कुमारी कंदम महाद्‌वीप]] व्‍यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे [[भारतीय उपमहाद्वीप]] को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है।<ref>{{Cite web|url=https://scroll.in/article/893308/why-hindutva-is-out-of-steppe-with-new-discoveries-about-the-indus-valley-people|title=Why Hindutva is Out of Steppe with new discoveries about the Indus Valley people|first=Girish|last=Shahane|website=Scroll.in|accessdate=1 मार्च 2019}}</ref> चार प्रमुख संप्रदायों: [[हिन्दू धर्म|हिंदू]], बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप [[ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी]] ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। [[ब्रिटिश भारत]] के रूप में [[ब्रिटिश साम्राज्य]] के प्रमुख अंग भारत ने [[महात्मा गांधी]] के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद [[स्वतंत्रता दिवस (भारत)|१५ अगस्त १९४७]] को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए [[भारत का संविधान|नये संविधान]] में इसे सार्वजनिक वयस्क [[मताधिकार]] के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को [[भारत के राज्य और संघशासित प्रदेश|२९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों]] में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है।
 
2017 में [[भारतीय अर्थव्यवस्था]] मानक मूल्यों (सांकेतिक) के आधार पर [[सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र)|विश्व का छठा सबसे बड़ा]]<ref>{{Cite web|url=https://satyagrah.scroll.in/article/117891/india-overtakes-france-as-6th-biggest-economy|title=फ्रांस को पछाड़कर भारत दुनिया की छठवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना|first=सत्याग्रह|last=ब्यूरो|website=Satyagrah|accessdate=1 मार्च 2019}}</ref><ref>{{Cite web|url=https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/india-becomes-worlds-sixth-largest-economy-muscles-past-france/articleshow/64941102.cms|title=India becomes world's sixth largest economy, muscles past France|accessdate=1 मार्च 2019}}</ref> और [[क्रय-शक्ति समता]] (पर्चेजिंग पावर पैरिटी) के आधार पर विश्व की तीसरी<ref name="nbt-30apr2014">{{cite web | url= http://hindi.economictimes.indiatimes.com/business/business-news/india-displaces-japan-to-become-third-largest-world-economy-in-terms-of-ppp-world-bank/businessarticleshow/34389534.cms| title= भारत बना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी| publisher = नवभारत टाईम्स| date= 30 अप्रैल 2014| accessdate= 30 अप्रैल 2014}}</ref> सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का [[क्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूची|सातवाँ]] सबसे बड़ा राष्ट्र है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, [[भ्रष्टाचार (आचरण)|भ्रष्टाचार]], कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और [[भारतीय सेना]] एक [[क्षेत्रीय शक्ति]] है। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवींं सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/भारत" से प्राप्त