"आयरन मैन (फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

लेख का विस्तार किया गया
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 23:
}}
'''''आयरन मैन''''' ({{lang-en|''Iron Man''}}) २००८ में बनी एक अमरीकी [[सुपरहीरो फ़िल्म]] है, जो [[मार्वल कॉमिक्स]] के [[आयरन मैन|इसी नाम के चरित्र]] पर आधारित है। [[मार्वल स्टूडियोज]] द्वारा निर्मित तथा [[पैरामाउंट पिक्चर्स]]{{refn|name=Distributor|group=N|जुलाई २०१३ में फ़िल्म के वितरण अधिकार [[पैरामाउंट पिक्चर्स]] से [[वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो|वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो]] के पास स्थानांतरित हो गए थे।<ref name="Note" /><ref name="Note2" /><ref name="Note3" />}} द्वारा वितरित यह फ़िल्म [[मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स]] में [[मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की सूची|पहली फ़िल्म]] है। [[जॉन फेवरोऊ]] द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा [[मार्क फ़र्गस एवं हॉक ओस्टबी]] और [[आर्ट मार्कम एवं मैट हॉलोवे]] ने लिखी है, और इसमें [[रॉबर्ट डॉनी जुनियर|रॉबर्ट डॉनी जूनियर]], [[टैरेन्स हॉवर्ड]], [[जेफ़ ब्रिज्स]], [[शॉन तोब]] व [[ग्विनिथ पाल्ट्रो]] मुख्य भुमिकाओं में है। आयरन मैन में, एक उद्योगपति और कुशल इंजीनियर [[टोनी स्टार्क]] (रॉबर्ट डॉनी जूनियर) एक यंत्रीकृत सूट के कवच का निर्माण करता है, और उसे धारण कर सुपरहीरो आयरन मैन बन जाता है।
 
आयरन मैन पर आधारित एक फ़िल्म १९९० से ही भिन्न-भिन्न समय पर [[यूनिवर्सल पिक्चर्स]], [[20थ सेंचुरी फॉक्स|२०थ सेंचुरी फॉक्स]] और [[न्यू लाइन सिनेमा]] के बैनर तले विकासावस्था में थी। २००६ में [[मार्वल स्टूडियोज]] ने फ़िल्म के अधिकार प्राप्त किए और अपनी पहली स्व-वित्तपोषित फिल्म के रूप में इसका निर्माण प्रारम्भ किया; इसका वितरण [[पैरामाउंट पिक्चर्स]] द्वारा किया जाना था। इसी वर्ष फेवरोऊ ने निर्देशक के रूप में हस्ताक्षर किए, और एक प्राकृतिक अनुभव के लिए लक्ष्य किया। [[न्यूयॉर्क नगर]] के वातावरण में सेट कई सुपरहीरो फिल्मों से इसे अलग करने के लिए उन्होंने कॉमिक्स के ईस्ट कोस्ट को छोड़कर फिल्म की शूटिंग के लिए [[कैलिफ़ोर्निया]] को चुना। मार्च २००७ में फिल्मांकन का आरम्भ हुआ, जो जून में संपन्न हो गया। फिल्मांकन के दौरान, अभिनेता अपना संवाद स्वयं बनाने के लिए स्वतंत्र थे, क्योंकि फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन काल केवल इसकी कहानी और एक्शन पर केंद्रित था। शीर्षक चरित्र को बनाने के लिए स्टेन विंस्टन की कंपनी द्वारा बनाए गए कवच के रबर और धातु संस्करणों को कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी के साथ मिलाया गया था।
 
==कहाणी==