"विकिपीडिया:अच्छे लेख लिखने के सुझाव": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][पुनरीक्षित अवतरण]
छो Kkhicher1 (वार्ता) के 1 संपादन वापस करके Prong$31के अंतिम अवतरण को स्थापित किया (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 18:
#लेखन में अशुद्धियाँ टालने का प्रयत्न करें। हिन्दी में वर्तनी की विविधता, गलत वर्तनियों का प्रिण्ट मीडिया में पाया जाना तथा टाइपिंग टूल के कारण होने वाली गलतियाँ (टाइपो) अक्सर देखी जाती हैं। कुछ सर्वाधिक प्रचलित गलतियों के बारे में जानने हेतु यह लेख देखें - [[हिन्दी में सामान्य गलतियाँ]]।
#'''सामान्य हिन्दी - शुद्ध हिन्दी''': हिन्दी विकिपीडिया पर लेख रोजमर्रा की सामान्य हिन्दी अर्थात [[खड़ीबोली]] ([[हिन्दुस्तानी]] अथवा हिन्दी-उर्दू) में लिखे जाने चाहिये। हालाँकि ''तकनीकी'' तथा ''विशेष'' शब्दावली हेतु ''शुद्ध संस्कृतिनष्ठ हिन्दी'' के ही प्रयोग की संस्तुति की जाती है। हालाँकि बहुत जटिल उर्दू-फारसी शब्दों से परहेज किया जाना चाहिये जैसे ''Upper House of Parliament'' को ''संसद का उच्च सदन'' लिखा जाय न कि उर्दू का ''मिजिलस का ऐवान-ए-बाला'', ''Foreign Minister'' को ''विदेशमन्त्री'' न कि उर्दू ''वज़ीर-ए-ख़ारिजा''; ''knowledge/science'' को ''ज्ञान/विज्ञान'', न कि ''इल्म''। नामों के पश्चात आदरसूचक जी न लगायें, यह अविश्वकोषिक है अर्थात ''कृष्ण/श्री कृष्ण'' परन्तु ''कृष्ण जी'' नहीं। आदरणीय व्यक्तियों के बारे में लिखते समय ''आप'' तथा इसके समकक्ष प्रथम पुरुष शब्द-संयोजन का प्रयोग करें जैसे ''श्री वाजपेयी मध्य प्रदेश में जन्मे थे'' न कि ''वाजपेयी मध्य प्रदेश में जन्मा था'' परन्तु "आप" सर्वनाम का प्रयोग आत्मकथा के अंशों में न करें।
#अंग्रेजी का उपयोग आवश्यक होने पर ही करना चाहिये यदि उसके समकक्ष शुद्ध हिन्दी शब्द उपलब्ध न हो अथवा ''बहुत कठिन एवं सामान्यतः प्रयोग में न आने वाला हो'' या अंग्रेजी शब्द किसी अभारतीय व्यक्ति/स्थान/शब्दावली/शीर्षक का समुचित नाम हो या यदि प्रयोक्ता को समुचित अनुवाद बारे उच्च आशंका हो। लिप्यन्तरण हेतु [[ब्रिटिश अंग्रेजी]] तथा इसके मूल उच्चारण का उपयोग करें। आप लेख लिखने के दौरान अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद हेतु [http://shabdkosh.com शब्दकोश.कॉम], वर्डकोष.कॉम [http://google.com/dictionary?langpair=en|hi गूगल शब्दकोश] एवं [http://translate.google.com/#en|hi गूगल अनुवाद] की सहायता ले सकते हैं। हर अंग्रेजी शब्द हेतु उस विकल्प का प्रयोग करें जो कि रोजमर्रा की स्पोकन हिन्दी में प्रयुक्त होता हो तथा प्रसंग के अनुसार हो। नये पाला पड़े शब्दों के लिये बुद्धिमतापूर्ण अनुमानित शब्दों का प्रयोग भी किया जा सकता है जैसे कि हिन्दी में डब की गयी [[टीवी]] डॉक्यूमेण्ट्रीज़, [[हॉलीवुड]] फिल्मों आदि के अनुवाद में देखा जाता है। जैसे [[:en:Dementor]] (डब की गयी [[हैरी पॉटर]] फिल्मों में प्रयुक्त) के लिये ''दमपिशाच'' आदि।
#हमेशा लेख की पहली एक या दो पंक्तियाँ इसकी परिभाषा (किसी मानक शब्दकोष या अन्य विकिपीडिया से) या उपयुक्त परिचय देते हुये लिखें। अर्थात '''ललिता सहस्रनामन''' हिन्दू धर्मसुधारक [[आदि शंकराचार्य]] द्वारा रचित देवी [[दुर्गा]] को समर्पित एक पूजा-मन्त्र है, जिसे कई हिन्दू रोज़ श्रद्धा से जपते हैं। न कि: '''ललिता सहस्रनामन''' मन्त्र जपने के लिये लड्डू-पेड़ा, ताम्बुल, सिन्दूर, लाल चुनरी के साथ नित्य इस मन्त्र का पाठ करें, तो जल्द ही गड़ा हुआ ख़जाना मिलेगा। संस्तुति: '''वैमानिक अभियान्त्रिकी''' [[:hi:विमान|विमानों]] की अभिकल्पना, निर्माण और प्रचालन करने का विज्ञान, कला और कार्य है। (''Eng. Webster's New World Dictionary'' से अनुवादित) न कि: आजकल वैमानिक अभियान्तिरकी के लिये देशभर में कई कॉलेज खुल गये हैं, जिनमें अग्रणी स्थान यूटोपिया स्थित लालू-यादव टैक्निकल कॉलेज का है।
#देश, शहर, स्थान, भाषा, व्यक्ति, किताब, फिल्म, तकनीकी शब्दावली तथा मिथक के नामों हेतु लेख को इस प्रकार आरम्भ करें।